{"_id":"6668d8780a1dd780a6047687","slug":"manager-embezzled-rs-10-lakh-for-construction-of-school-building-now-recovery-will-be-done-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-112714-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: स्कूल भवन निर्माण को मिले 10 लाख प्रबंधक ने हड़पे, अब होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: स्कूल भवन निर्माण को मिले 10 लाख प्रबंधक ने हड़पे, अब होगी वसूली
Wed, 12 Jun 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
महात्मा ज्योतिराव फुले विद्याश्रम कड़ा धाम।
भवन निर्माण के लिए शिक्षक विधायक निधि से मिले 10 लाख रुपये विद्यालय प्रबंधक ने हड़प लिए। आरोपों की पुष्टि जांच में हो गई है। अब तहसील प्रशासन इस मामले में राजस्व वसूली करने जा रहा है। इसके लिए नोटिस भी जारी किया गया है।
कड़ाधाम निवासी वीरेंद्र बहादुर ने महात्मा ज्योतिराव फुले विद्याश्रम खोल रखा है। वह इसका प्रबंधक भी है। वित्तीय वर्ष 2013-14 में शिक्षक एमएलसी ने अपनी निधि से इस विद्यालय के भवन निर्माण के लिए प्रबंधक को 10 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि इस धनराशि को स्कूल भवन में लगाने की जगह प्रबंधक हजम कर गया।
स्थानीय निवासी दीपनारायण ने वर्ष 2018 में मामले की शिकायत तहसील प्रशासन से की थी। सिराथू तहसील प्रशासन ने मामले की जांच कराई तो पता चला कि इस निधि से स्कूल में कोई निर्माण कार्य हुआ ही नहीं। तहसीलदार ने 27 मई को अनुदान के 10 लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
विद्यालय प्रबंधक को स्कूल भवन के लिए दिए गए 10 लाख रुपये की रिकवरी होनी है। इसके लिए तहसीलदार द्वारा नोटिस जारी किया गया है। महेंद्र कुमार श्रीवास्तव,
एसडीएम सिराथू