फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Manager dies after being hit by current in inverter, chaos

इनवर्टर में उतरे करंट की चपेट में आकर प्रबंधक की मौत, कोहराम

Wed, 25 Aug 2021 10:58 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 25 Aug 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Manager dies after being hit by current in inverter, chaos
सरायअकिल कोतवाली के दरहा गांव में मंगलवार रात इनवर्टर में तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से निजी आईटीआई कॉलेज के प्रबंधक की मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


दरहा गांव निवासी नवरंग सिंह किसानी करते हैं। उनका बेटा अनुपम उर्फ नकुल सिंह (30) गांव में ही आशा प्राइवेट आईटीआई कॉलेज का संचालन करते थे। वह संस्थान के प्रबंधक थे।
विज्ञापन

मंगलवार रात बिजली अचानक गुल हो गई और इनवर्टर से भी सप्लाई बंद हो गई। इस पर अनुपम इनवर्टर ठीक करने लगे। बताते हैं कि इनवर्टर से कोई तार निकला था। जिसे अनुपम जोड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान तार में उतरे करंट की चपेट में अनुपम आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अनुपम अविवाहित थे। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। इस बीच पड़ोेसी की सूचना पर पुलिस भी आ गई। पर, घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। बुधवार को शोकाकुल माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed