{"_id":"5ff3659a8ebc3e3c93376a8e","slug":"man-accused-of-murdering-wife-and-daughters-and-throwing-dead-bodies-on-track-kaushambi-news-ald29581901","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर पत्नी व बेटियों की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर पत्नी व बेटियों की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने आरोप
विज्ञापन
Man accused of murdering wife and daughters and throwing dead bodies on track
- फोटो : KAUSHAMBI
सैनी कोतवाली के धुमाई गांव के पास रेलवे ट्रैक पर दो मासूम बेटियों के साथ मिले महिला व बच्चियों के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। पति के बयान को आधार मानकर पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला करार देकर ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अब मृत महिला की मां ने एसपी को शिकायती पत्र देकर अपने दामाद पर हत्या कर लाशों को ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है।
बीती 31 दिसंबर को सैनी क्षेत्र के धुमाई गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती के साथ दो बच्चियों का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त मीना देवी पत्नी लवकुश निवासी लच्छीपुर और उसकी बेटी अंजलि और अनुष्का के रूप में की थी। मृतका के पति लवकुश ने बताया था कि वह ड्राइवर है।
आर्थिक तंगी के चलते परिवार में कलह रहती थी। इसी से परेशान होकर उसकी पत्नी ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने भी घटना को आत्महत्या मानकर ठंडे बस्ते में डाल दिया था। हालांकि, उस समय भी सवाल उठ रहा था कि महिला जान देने के लिए अपने गांव से इतनी दूर धुमाई के पास रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची।
विज्ञापन
अब मृतका की मां सुनीता देवी सामने आईं हैं। सुनीता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर बेटी के पति पर तीनों की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसका दामाद बेटी को बहुत प्रताड़ित करता था। वह दहेज में बाइक की मांग भी करता था। घटना के बाद जब वह अपनी पुत्री के ससुराल पहुंची तो वहां दामाद और उसकी मां ज्ञानमती ने उसके साथ अभद्रता की। मृतका की मां ने शिकायती पत्र की प्रति सीएम, डीजीपी, एडीजी और आईजी को भी भेजी है।