फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Making a reel by stunting on a bike proved costly for the young man, police issued challan

Kaushambi : बाइक पर स्टंट कर रील बनाना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया चालान

Wed, 29 May 2024 02:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 May 2024 02:20 PM IST
सार

मंगलवार को सोशल मीडिया में बाइक चला रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बाइक लेट कर चला रहा है। उसने अपने पैर लैगगार्ड पर रखे हैं। पुलिस ने बाइक के आगे नंबर प्लेट पर लिखे नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Making a reel by stunting on a bike proved costly for the young man, police issued challan
बाइक पर स्टंट करते युवक की वायरल वीडियो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

एक बाइक पर लेट कर स्टंट कर रहे युवक को रील बनाया महंगा पड़ गया। 11 सेकंड के इस रील में एक  गीत का बैक साउंड में सुनाई दे रहा है, ये गलियां ये चौबारा, यहां आना ना दोबारा, अब हम तो हुए परदेशी... सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने जांच कराया तो वह चायल सर्किल का निकला। पुलिस ने फिलहाल बाइक नंबर के आधार पर चालान कर दिया है। युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। हलांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


मंगलवार को सोशल मीडिया में बाइक चला रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बाइक लेट कर चला रहा है। उसने अपने पैर लैगगार्ड पर रखे हैं। पुलिस ने बाइक के आगे नंबर प्लेट पर लिखे नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है वायरल वीडियो चायल सर्किल के किसी थाने का  है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन



रील को दिन में सड़क पर बनाया गया है। इसमें बाइक के पास से एक तेज रफ्तार डंपर भी गुजरता दिख रह है। इसके अलावा सड़क पर कई वाहन चलते दिखाई दे रहे हैं। रील वायरल होने के बाद ही पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। बाइक नंबर के आधार पुलिस आरोपी को खोजने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed