फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Major intersections and routes of the city will be under the supervision of the third eye

Kaushambi News: तीसरी आंख की निगहबानी में होंगे नगर के प्रमुख चौराहे और मार्ग

Sat, 26 Aug 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 26 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Major intersections and routes of the city will be under the supervision of the third eye
मंझनपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के हर प्रमुख चौराहों और रास्तों पर सीसी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इससे नगर में सुरक्षा व्यवस्था और भी चाकचौबंद होगी।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने बताया कि डायट मैदान के पास चार कैमरे लगवाए गए हैं। इनमें दो कैमरे सड़क पर लगे हैं। एक कैमरे का फोकस मंझनपुर चौराहा तो दूसरे कैमरे की नजर समदा की तरफ है। इसके अलावा दो कैमरे मैदान के अंदर लगवाए गए हैं। इनमें एक कैमरा पूरे मैदान को कवर करेगा। वहीं दूसरा कैमरा ओपन जिम पर आने-जाने वालों पर नजर रखेगा।
विज्ञापन


ईओ ने बताया कि ट्रॉयल के तौर पर इन कैमरों को मोबाइल से जोड़ा गया है, लेकिन जल्द ही इनका कंट्रोल रूम कोतवाली में बनवाया जाएगा। ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस इनकी मदद ले सके। बताया कि सिराथू रोड में पाल चौराहे पर भी कैमरे लगवाए गए हैं। इसके बाद मंझनपुर चौराहा व अन्य प्रमुख स्थानों पर भी सीसी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायट मैदान को और आकर्षक बनाने की तैयारी की गई है। मैदान के चारों ओर हैज की रेलिंग बनवाई जाएगी। इससे मैदान की शोभा और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed