फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mahagauri

महागौरी के पूजन को मंदिरों में उमड़ी भीड़

Mon, 10 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 10 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
mahagauri
other
शारदीय नवरात्र के आठवें दिन भक्तों ने पूजा पंडालों, देवी मंदिरों और शीतलाधाम कड़ा में मां के महागौरी स्वरूप का दर्शन और पूजन किया। इस दौरान पूजा पंडाल, देवी मंदिर मां के जयकारों से गुंजायमान रहे। आठवें दिन मां शीतला दरबार में भारी संख्या में पहुंचे भक्तों ने माथा टेका।
विज्ञापन


   रविवार को सातवें दिन पूजा पंडालों, देवी मंदिरों में भक्तों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी का दर्शन-पूजन किया। नवरात्र में प्रतिपदा और अष्टमी का व्रत रखने वाले भक्तों ने विशेष पूजन-अर्चन किया। मां की उपाजना का अंतिम दिन होने की वजह से पूजा पंडालों में देर रात तक जागरण, भक्तिगीतों के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा। दूसरी ओर  घरों में कलश स्थापित करने वाले भक्त स्थापना स्थल पर बैठकर देर रात तक मां महागौरी के मंत्रों का जप कर मनोकमना पूरी होने का आशीर्वाद मांगा। रविवार को शीतलाधाम कड़ा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, भदोही, वाराणसी समेत कई जिलों से आए भक्तों का तांता भोर से ही देवी दरबार में लगा रहा। भक्तों के जयकारे से पूरा शीतलाधाम गुंजायमान रहा।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
नगर पंचायत करारी कार्यालय में बने नव दुर्गा पूजा पंडाल में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने शनिवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रिया चौरसिया के नेतृत्व में बच्चों ने तुम बंशी बजाते हो, छम-छम नाचे मोरी आदि भक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा। नृत्य प्रस्तुत करने वाले बाल कलाकारों में महक जायसवाल, रन्नो यादव, संकिता, रिक्की साहू आदि शामिल रहें। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में आयोजक मंडल के संजय जायसवाल, पवन शर्मा, कपिल जायसवाल, जय सिंह मौर्य आदि प्रमुख रूप से रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा
 करारी थाने के म्योहर गांव में शारदा महाजन के दरवाजे बने पूजा पंडाल में शनिवार की रात जागरण कार्यक्रम हुआ। इलाहाबाद से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति की। इसके अलावा गांव में बोल बम दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा बनाए गए पंडाल में आदर्श लोक नाट्य कला संस्थान के कलाकारों ने देवी महिमा, महिषासुर वध की संगीतमय कथा भक्तों को सुनाई। इस मौके पर रामसूरत पायल, शिव प्रकाश, रमेश चंद्र, विनोद कुमार, रामलखन, गुरु प्रसाद, रामचंद्र, पवन दुबे, सुरेश, गंगा प्रसाद दुबे, भगवती प्रसाद, अर्जुन प्रसाद आदि कलाकार मौजूद रहे।


कन्याओं को बांटा प्रसाद
सिराथू ब्लॉक के कादीपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिपदा के दिन से मां भगवती कथा अनवरत रूप से चल रही है। अष्टमी को पं. बेधड़क महराज द्वारा माता महागौरी कथा का वृतांत भक्तों को बताया गया। इस मौके पर कथा आयोजक गुड्डन तिवारी द्वारा भंडारे का आयोजन कर कन्याओं को भोज कराया गया। भंडारे में कादीपुर सहित आस-पास के गांवों की सैकड़ों कन्याओं ने मां का प्रसाद पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed