Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mafia Atiq henchmen entered the house and vandalized it, carried out a deadly attack on the real

Crime News: माफिया अतीक के गुर्गों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, सगे भाइयों पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

Sun, 08 Dec 2024 12:11 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 12:11 PM IST
सार

यूसुफपुर गांव निवासी परवेज अहमद ने बताया कि उनके गांव का एक दबंग अतीक गैंग का सदस्य है। माफिया का मददगार होने के आरोप में पिछले साल पुलिस उसे जेल भी भेज चुकी है। उसके खिलाफ उनके भाई तुफैल अहमद ने कुछ महीने पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदम दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Mafia Atiq henchmen entered the house and vandalized it, carried out a deadly attack on the real
अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरायअकिल के पुरखास मजरा यूसुफपुर गांव में शनिवार दोपहर मुकदमे में सुलह न करने पर माफिया अतीक के गुर्गों ने सगे भाइयों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे एक का सिर फट गया और दूसरे का हाथ टूट गया। आरोप है कि घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की गई। शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में अतीक के गुर्गे समेत दोनों तरफ के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

यूसुफपुर गांव निवासी परवेज अहमद ने बताया कि उनके गांव का एक दबंग अतीक गैंग का सदस्य है। माफिया का मददगार होने के आरोप में पिछले साल पुलिस उसे जेल भी भेज चुकी है। उसके खिलाफ उनके भाई तुफैल अहमद ने कुछ महीने पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


इसी मुकदमे में सुलह करने को लेकर गुर्गा और उसके परिवार के लोग कई दिनों से धमकियां दे रहे थे। आरोप है कि सुलह से इन्कार करने पर शनिवार को आरोपी और उसके परिवार के तीन-चार युवक लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर उनके घर पर चढ़ आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गालीगलौज करते हुए भाई कुरैश व फुजैल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पिटाई से कुरैश का दाहिना हाथ टूट गया और फुजैल का सिर फट गया। आरोप है कि इस दौरान दबंगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए गृहस्थी का सामान भी नष्ट कर दिया।

महिलाओं ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी धमकियां देते हुए भाग निकले। जख्मी हालत में परिजनों ने कुरैश व फुजैल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यूसुफपुर गांव में हुए विवाद में अतीक के गुर्गा समेत दोनों पक्षों से नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज 


सरायअकिल कोतवाली इलाके के यूसुफपुर गांव में शनिवार दोपहर रंजिश को लेकर हुए विवाद और मारपीट मामले में दोनों पक्षों से पुलिस ने अतीक के गुर्गा समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन में जुटी हुई है।

यूसुफपुर गांव में शनिवार दोपहर परवेज अहमद और अख्तर हुसैन के बीच रंजिश को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। एक पक्ष के परवेज अहमद के मुताबिक अख्तर हुसैन अतीक का गुर्गा है। पुलिस उसे साल भर पहले माफिया के मददगार होने के आरोप में जेल भेज चुकी है। अख्तर के खिलाफ उनके भाई तुफैल अहमद ने कुछ महीनों पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मुकदमा में सुलह को लेकर शनिवार दोपहर अख्तर हुसैन, आतिफ अहमद, अफान अहमद, मोहम्मद असलम व मतलूब अहमद घर पर चढ़ आए और लोहे की राड से हमला कर उनके भाई फुजैल व कुरैश को घायल कर दिया।

दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के मतलूब अहमद ने बताया कि रंजिशवश परवेज व उनके भाई तुफैल, कुरैश और फुजैल ने मारपीट किया है। मारपीट में उन्हें व परिवार के अफान को चोटें आई हैं। दोनों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed