{"_id":"65c405e86e33552320051bf4","slug":"mad-man-misbehaved-with-girl-on-phone-sent-obscene-photos-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-108222-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सिरफिरे ने युवती से फोन पर की अभद्रता, भेजी अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सिरफिरे ने युवती से फोन पर की अभद्रता, भेजी अश्लील फोटो
Thu, 08 Feb 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के फोन पर सिरफिरे युवक ने अश्लील फोटो भेज अभद्रता की। मंगलवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती ने बताया कि पड़ोसी युवक ने कुछ दिन पहले उसके फोन पर हॉय-हैलो भेजा, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। आरोप है कि इससे युवक का मन बढ़ गया और वह अक्सर मिस्ड कॉल कर युवती को परेशान करने लगा।
सिरफिरे ने पखवाड़े भर पहले व्हाट्सएप पर अश्लील कमेंट् करते हुए अश्लील फोटो भेजना शुरू कर दिया। इसके अलावा आते-जाते रास्ते में युवती पर फब्तियां कसने लगा।
विज्ञापन
इससे आजिज युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार ससुरालियों पर मुकदमा
कोखराज कोतवाली के शहजादपुर गांव की साजिया बानो पुत्री गुलाम हुसैन का निकाह दो साल पहले नगिया मई निवासी महताब के साथ हुआ था। विवाहिता ने बताया कि निकाह के कुछ दिन बाद से ही ससुराली दो लाख रुपये के साथ बाइक की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। पखवाड़े भर पहले पिटाई कर ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया था। इस मामले में दोनों परिवारों के बीच हुई बिरादरी की पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति महताब, ससुर नग्गन, सास नसरीन बानो समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दुष्कर्म में नाकाम होने पर युवती को पीटा, मुकदमा
चरवा के एक गांव की युवती मंगलवार शाम खेत की ओर गई थी। इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी युवक ने उसे दबोच लिया। मनमानी का विरोध करते हुए युवती ने शोर मचा दिया।
चीख-पुकार सुन ग्रामीणों को जुटता देख आरोपी युवक उसकी पिटाई की फिर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम पीड़िता मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।