फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lucknow bus does not stop at Saini station, passengers face huge problems

Kaushambi News: सैनी स्टेशन पर नहीं रुकती लखनऊ की बस, यात्रियों को भारी दिक्कतें

Sat, 13 Sep 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 13 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Lucknow bus does not stop at Saini station, passengers face huge problems
प्रयागराज से कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने सैनी बस स्टेशन पर लखनऊ-चित्रकूट के बीच चलने वाली बस का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों को बस पकड़ने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार सड़क किनारे हाथ दिखाने पर भी बस नहीं रुकती, जिससे लोग मजबूर होकर फतेहपुर या प्रयागराज होकर सफर करते हैं।
विज्ञापन

लखनऊ के चारबाग डिपो से प्रतिदिन केवल एक बस सुबह चित्रकूट जाती है और शाम को लौटती है। इस बस में सौ से अधिक यात्री प्रतिदिन सैनी से आवागमन करते हैं। बावजूद इसके बस स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं है। स्थानीय यात्री माधव सिंह का कहना है कि लखनऊ-चित्रकूट के बीच चलने वाली बस का समय निश्चित नहीं रहता।
विज्ञापन

लोग चौराहे पर सड़क किनारे खड़े होकर इंतजार करते हैं और जरा सी चूक होने पर बस छूट जाती है। यात्री लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि राजधानी से धार्मिक स्थल चित्रकूट तक केवल एक बस चलाई जा रही है। इसके बाद भी सैनी स्टेशन पर ठहराव न होना सबसे बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed