Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   LPG in every home... safety inspections sidelined

Kaushambi News: घर-घर रसोई गैस... ताक पर सुरक्षा के लिए जांच

Wed, 04 Nov 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 04 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
LPG in every home... safety inspections sidelined
सफीक अहमद भैला मकदूमपुर।
भरवारी। अब घर-घर गैस पहुंच गई, लेकिन सुरक्षा के लिए की जाने वाली जांच ताक पर है। घरेलू रसोई गैस कनेक्शन के 4.99 लाख ग्राहकों के घर पांच साल में एक बार गैस स्टोव, पाइप और रेग्युलेटर की सुरक्षा जांच कराने का नियम है, लेकिन जिले में बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं जिनका दावा है कि कनेक्शन लेने के बाद आज तक कोई कर्मचारी उनके घर जांच के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

घरों में लगे गैस उपकरणों की नियमित अंतराल में जांच नहीं करने से जर्जर पाइप, खराब रेग्युलेटर या चूल्हे की संभावित खामी का पता आखिर कैसे चलेगा। यह स्थिति सामान्य उपभोक्ताओं के लिए ही नहीं, खासकर घर की महिलाओं के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन

पेट्रोलियम कंपनियों और गैस एजेंसियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल इसलिए भी गंभीर हैं, क्योंकि उपभोक्ताओं को गैस के सुरक्षित इस्तेमाल की सलाह देने के बावजूद निर्धारित अवधि में उपकरणों की वास्तविक जांच होती नजर नहीं आ रही है। कागज में पांच साल की जांच व्यवस्था है मगर जमीन पर कई उपभोक्ता सालों से जांच करने वाले कर्मचारी का इंतजार कर रहे हैं। बहुतेरे ऐसे हैं, जिन्हें इस बारे में जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हादसे के बाद जागे तो किस काम की व्यवस्था
यदि पांच साल में एक बार होने वाली जांच भी उपभोक्ताओं के घर जाकर नहीं की जा रही है तो सुरक्षा के दावों की निगरानी कौन कर रहा है। यह बड़ा सवाल है। केवल गैस बुकिंग, सिलिंडर वितरण और सुरक्षा संदेशों तक जिम्मेदारी सीमित रहने से दुर्घटनाओं का खतरा कम नहीं होगा।
--गैस कनेक्शन लेने के बाद कभी किसी कर्मचारी को घर पर जांच करते नहीं देखा। उपभोक्ताओं से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है लेकिन एजेंसी की ओर से खुद कितनी निगरानी की जा रही है, इसकी जानकारी नहीं है।

-- मान सिंह, बिसारा।

-- उपकरणों की पांच साल में एक बार जांच की व्यवस्था होने की बात तो जानते हैं लेकिन घर में कोई कर्मचारी गैस चूल्हा, पाइप या रेग्युलेटर देखने नहीं आया। घरेलू रसोई गैस का इस्तेमाल रोज होता है, ऐसे में उपकरणों की सुरक्षा जांच को नजरअंदाज करना गंभीर मामला है।

-- आकाश यादव गुवारा तैयबपुर।

-- ग्रामीण क्षेत्रों में तो गैस सुरक्षा जांच की व्यवस्था और भी कमजोर नजर आती है। महिलाओं और परिवारों को गैस के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी देने के साथ-साथ उपकरणों की समय-समय पर जांच भी जरूरी है। अभी तक गैस उपकरणों या पाइप का कोई निरीक्षण करने नहीं आया।


-- शफीक अहमद भैला मकदूमपुर।

वर्जन------
घरेलू गैस कनेक्शनों और उपकरणों की सुरक्षा जांच के नियम संबंधित तेल कंपनियां निर्धारित करती हैं। इस संबंध में तेल कंपनियों से बातचीत कर नियम के मुताबिक सुरक्षा संबंधी जांच के लिए पत्र लिखा जाएगा। एजेंसियों को नियमानुसार उपभोक्ताओं के घर जाकर गैस उपकरणों की जांच करने के लिए भी कहा जाएगा।
-- मंगेश कुमार मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी

सफीक अहमद भैला मकदूमपुर।

सफीक अहमद भैला मकदूमपुर।

सफीक अहमद भैला मकदूमपुर।

सफीक अहमद भैला मकदूमपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed