{"_id":"60b66a3bb91b7e20c4077758","slug":"lovers-sucide-on-railway-track-in-kaushambi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गांव की गलियों से निकली प्रेम कहानी का रेलवे लाइन पर दुखद अंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की गलियों से निकली प्रेम कहानी का रेलवे लाइन पर दुखद अंत
Tue, 01 Jun 2021 10:41 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:41 PM IST
सार
- मामला सजातीय होने के कारण ज्यादातर लोग रिश्ते से खुश भी थे, लेकिन हठधर्मिता के कारण मामले में बात नहीं बन रही थी।
विज्ञापन
lovers
विस्तार
कोखराज इलाके के निधियावां गांव के समीप रेलवे लाइन पर मिले युगल के शव मामले में अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी घटना सामने आ रही है। गांव की गलियों से शुरू हुआ मुहब्बत का सिलसिला इलाके में भी फैला था लेकिन कथित सामाजिक बंदिश ने उनकी प्यार के मुकाम नहीं हासिल होने दिया। नतीजतन युगल को जान देने के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन
निधियावां गांव के समीप मिले अहिरारा गांव के रंजीत व ममता की लाश ने समाज के सामने कई सवाल खडे कर रखे हैं। परिवार के लोगों के अलावा गांव के लोगों को भी मालुम था कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। गांव की चर्चा पर जाए तो कई बार मामले में बिरादरी की पंचायत भी हुई। मामला सजातीय होने के कारण ज्यादातर लोग रिश्ते से खुश भी थे, लेकिन हठधर्मिता के कारण मामले में बात नहीं बन रही थी। इस बीच रंजीत के रिश्ते की बात चली तो हंगामा हो गया। कई बार रिश्तेदारों ने पंचायत की लेकिन दोनों के परिवार वाले नहीं माने। आखिर कार दोनों ने मौत का रास्ता चुना और गांव की गलियों से निकली प्रेम कहानी का रेलवे लाइन पर दुखद अंत हो गया।
विज्ञापन
लवर्स
निधियावां गांव के लोग मंगलवार सुबह नित्य क्रिया के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए थे। इस बीच उनकी नजर रेलवे लाइन पर युवक व युवती के शव पर पड़ी। शवों के चीथड़े उड़ गए थे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोखराज कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल शहजादपुर चौकी प्रभारी राकेश शर्मा मौके पर पहुंचे। इस बीच आस.पास के गांवों की काफी भीड़ जुट चुकी थी।
लोगों ने बताया कि युवती का शव शिवपुर अहिरारा गांव की ममता (18) पुत्री संतोष सरोज व युवक की पहचान गांव के ही रंजीत पुत्र नथन के रूप में हुई। पता चला कि दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे। यह रिश्ता दोनों के परिवार वालों को नागवार था। इन दिनों रंजीत के घरवाले उसकी शादी के लिए लड़की तलाश कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों बेचैन हो गए। मंगलवार भोर दोनों घर से भागे थे, इसके बाद उनका शव रेलवे लाइन में मिला। चौकी प्रभारी का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों के परिवार वालों की तरफ से किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।