{"_id":"6380fc429df91e6ace185fe0","slug":"lost-money-in-online-game-then-did-kidnapping-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी :ऑनलाइन गेम में हार गया पैसा तो किया अपहरण का ड्रामा, पुलिस ने प्रयागराज जंक्शन से किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी :ऑनलाइन गेम में हार गया पैसा तो किया अपहरण का ड्रामा, पुलिस ने प्रयागराज जंक्शन से किया बरामद
Fri, 25 Nov 2022 11:02 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:02 PM IST
सार
23 नवंबर को वह ननिहाल से लापता हो गया। उसके बाद एक अनजान नंबर से फोन आया कि बेटा खुर्जा जंक्शन में बेहोश मिला है। फोन करने वाले व्यक्ति ने बेटे से बात भी कराई। इसके बाद जब दोबारा जयचंद्र ने उसी नंबर पर फोन किया तो उसने बताया कि वह बिहार में है।
विज्ञापन
फिरौती
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन गेम के चक्कर में फंसकर जरूरी काम के लिए घर से मिले पैसों को हारने के बाद एक युवक ने खुद के अपहरण का ड्रामा रच लिया। शिकायत पर सक्रिय हुई साइबर सेल की टीम ने युवक को 24 घंटे में ही प्रयागराज जंक्शन से बरामद कर लिया। चरवा निवासी जयचंद्र प्रजापति ने एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा अतुल (20) अपने ननिहाल ककराबाद में छह महीने से रहता है। वह भरवारी स्थित एक कंप्यूटर कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
23 नवंबर को वह ननिहाल से लापता हो गया। उसके बाद एक अनजान नंबर से फोन आया कि बेटा खुर्जा जंक्शन में बेहोश मिला है। फोन करने वाले व्यक्ति ने बेटे से बात भी कराई। इसके बाद जब दोबारा जयचंद्र ने उसी नंबर पर फोन किया तो उसने बताया कि वह बिहार में है। अनहोनी की आशंका को लेकर जयचंद्र ने एसपी से मदद की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर सक्रिय हुई साइबर सेल की टीम ने अतुल को प्रयागराज जंक्शन से बरामद कर लिया। एएसपी समर बहादुर ने बताया कि अतुल घर से किसी जरूरी काम के लिए मिले पैसे ऑनलाइन गेम में हार गया था। इसी वजह से वह खुद ही घर से चला गया था। अतुल को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात महेवाघाट कोतवाली के अंधावा निवासी आदर्श सिंह को तिल्हापुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आदर्श के पास से एक तमंचा व कारतूस मिला है। शुक्रवार को उसके खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान कर दिया गया।