फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lok Sabha Election 2024 Two MLAs of Kaushambi may leave Samajwadi Party

सपा को लगेगा बड़ा झटका!: कौशाम्बी के दो विधायक छोड़ेंगे पार्टी, भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर

Sun, 30 Jul 2023 09:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 Jul 2023 09:05 AM IST
सार

कौशाम्बी के दो विधायक सपा को झटका दे सकते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के पाला बदलने की चर्चाएं तेजी से वायरल हो रहीं हैं। दोनों विधायकों के मोबाइल फोन भी बंद रहने के कारण इसे हवा मिलती रही। दोनों विधायक 31 जुलाई को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Two MLAs of Kaushambi may leave Samajwadi Party
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिले के दो विधायक सपा को झटका दे सकते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के पाला बदलने की चर्चाएं तेजी से वायरल हो रही हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि दोनों विधायक 31 जुलाई को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। शनिवार को दिनभर अटकलों का दौर भी चलता रहा। 
विज्ञापन


दोनों विधायकों के मोबाइल फोन भी बंद रहने के कारण इसे हवा मिलती रही। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपने कुनबे का तेजी से विस्तार कर रही है। आए दिन दूसरे दलों के कोई न कोई सियासी दिग्गज पार्टी छोड़कर भगवा चोला ओढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


इसी क्रम में शनिवार को एक खबर सोशल मीडिया में वायरल हुई कि जिले के दो सपा विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। ऐसा हुआ तो सपा के लिए यह तगड़ा झटका होगा, क्योंकि जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर अभी उसी का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खबरों के वायरल होने से दोनों के समर्थक अपने-अपने विधायकों से संपर्क करने में लग गए। बताते हैं कि पहले तो दोनों विधायकों ने अपने समर्थकों से ऐसी राजनीतिक उठापटक से साफ इन्कार किया, लेकिन जब फोन करने वालों की संख्या बढ़ी तो उसे बंद कर लिया। इसने कयासों के बाजार को और गरम कर दिया। सियासी जानकार दोनों दिग्गजों के संभावित राजनीतिक कदम को लेकर अपने-अपने तर्क दे रहे हैं।

प्रतिनिधि ने छोड़ा विधायक पूजा पाल का साथ
चायल विधायक पूजा पाल के प्रतिनिधि अनिल यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में अनिल ने लिखा है कि चायल विधायक की मनमानी के चलते वह क्षेत्रीय जनता की मदद नहीं कर पा रहे हैं। समाजवादी विचारधारा को बढ़ाने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे। विधायक प्रतिनिधि के इस्तीफे के कई लोग अलग ही मायने निकाल रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed