फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Local and compensatory holidays declared for the year 2026 in the Family Court, Kaushambi

Kaushambi News: परिवार न्यायालय कौशाम्बी में वर्ष 2026 के लिए स्थानीय व प्रतिपूरक अवकाश घोषित

Sun, 18 Jan 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 18 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Local and compensatory holidays declared for the year 2026 in the Family Court, Kaushambi
इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से जारी अधीनस्थ न्यायालयों के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026 के क्रम में परिवार न्यायालय कौशाम्बी में अवकाश घोषित किए गए हैं। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय प्रफुल्ल कमल ने आदेश जारी कर बताया कि वर्ष 2026 में कुल पांच स्थानीय अवकाश एवं दो अन्य प्रतिपूरक अवकाश प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन


घोषित स्थानीय अवकाशों में 23 जनवरी को बसंत पंचमी, 5 मार्च को बैजला होली, 20 मार्च को जमात-अल-विदा (रमजान का अंतिम शुक्रवार), 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 11 नवंबर को भाई दूज शामिल हैं। इन तिथियों पर परिवार न्यायालय कौशाम्बी का न्यायालय और कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, रविवार को पड़ने वाले अवकाशों के एवज में भी अवकाश घोषित किए गए हैं। महाशिवरात्रि 15 फरवरी को, 19 अक्तूबर (महानवमी) और दीपावली 8 नवंबर के स्थान पर 10 नवंबर (गोवर्धन पूजा) को न्यायालय एवं कार्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने अधिवक्ताओं एवं वादकारियों से निर्धारित तिथियों को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed