{"_id":"2363f22c4b33e141f237671bde6fa054","slug":"little-munhon-asserted-the-mayhem-drew-applause-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्हें-मुन्हों ने धमाल मचाकर बटोरी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हें-मुन्हों ने धमाल मचाकर बटोरी तालियां
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Mon, 01 Jun 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। भरवारी के एनडी स्कूल में शनिवार की रात समर कैंप का समापन धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने कैंप में सीखे हुनर का प्रदर्शन करके लोगों का मन मोह लिया। नन्हें बच्चों का धमाल देख लोग स्तब्ध रह गए। स्कूल के संचालक संजय गुप्ता ने कहाकि समर कैंप बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का माध्यम था। इससे बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।
बता दें कि भरवारी के एनडी स्कूल में 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया था। इसमें बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, ताइक्वांडो, स्वीमिंग, डांसिंग, सिंगिंग आदि कलाएं सिखाई गईं। शनिवार रात कैंप का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रबंधक संजय गुप्ता और व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसके बाद मार्शल आर्ट, ताइक्वांडो कला कैंप में सीखने वाले बच्चों ने जलवा बिखेरा। इन बच्चों ने एक साथ चार पत्थरों को तोड़कर खूब तालियां बटोरीं। इसी तरह साक्षी, शुभम, शहजाद, मालविका, जुनैद आदि बच्चों ने जियो और जीने दो, किड्जी चलो साथियों, जंगल में मंगल, देशवा है सोने की चिरैया जैसे गीतों को ग्रुप में गाकर लोगों का दिल जीत लिया। रुद्रांश तिवारी, उत्कर्ष, शिवा, उपेन्द्र एंड ग्रुप ने मिक्स गानों पर नृत्य किया। इसी क्रम में नित्या, आना, सेजल, तृप्ति एंड ग्रुप ने एक परदेशी मेरा दिल ले गया, मुस्कान, साक्षी और प्रियंका ने चिटियां कलाइयां वे, तरूसी, साक्षी, आस्था, एंजलीना ने ताल से ताल मिला गाने पर ठुमके लगाकर लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर किया। कृष्ण लीला की सबसे आकर्षक प्रस्तुति मुस्कान, साक्षी, आदित्य और मयूर ने दी। वहीं विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए स्कूल के चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा कि प्रतिभा निखारने की जरूरत है। इस मौके पर गंगा प्रसाद केसरवानी, पीताम्बर लाल केसरवानी, अशोक, करुनेश, राजेश आदि मौजूद रहे।