{"_id":"687d4fb3e3ce1b0eee04e296","slug":"life-has-become-helpless-due-to-floodssame-story-every-year-kaushambi-news-c-3-ald1011-674173-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बाढ़ से बेबस हुई जिंदगानी...हर साल की यही कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बाढ़ से बेबस हुई जिंदगानी...हर साल की यही कहानी
Mon, 21 Jul 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
बारिश के दिनों में यमुना के साथ मंझनपुर तहसील के बड़हरी गांव के पास से गुजरी भन्नई नदी में बाढ़ आ जाती है। इस कारण बड़हरी के ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन करते हैं। वर्षों से ग्रामीण नदी पर पुल बनाने की मांग प्रशासन व जन प्रतिनिधियों से करते आ रहे हैं। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
इन दिनों यमुना का जलस्तर बढ़ने से सात किलोमीटर के दायरे में फैली भन्नई नदी उफना गई है। बड़हरी गांव के लिए बनाया गया मार्ग जलमग्न हो गया। बड़हरी व उसके मजरे गोड्डी बाबा का डेरा,सीताराम का डेरा में बसे करीब 235 परिवारों के लोगों का सड़क मार्ग से संपर्क कट गया। ग्रामीण नाव के सहारे ही मुख्य मार्ग तक पहुंचते हैं।
गांव के अंकित कुमार, विजय सेन, रमेश गौतम,शीलू पांडेय आदि ने बताया कि वह लोग सालों से भन्नई नदी पर पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं। जिले के तत्कालीन प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, तत्कालीन सांसद विनोद सोनकर व जिला प्रशासन से कई बार मांग की गई। लेकिन पुल का निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन
-- -
बारिश में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी
बाढ़ से सर्वाधिक परेशानी मरीजों को होती है। यदि कोई व्यक्ति रात में बीमार हो गया तो उसे पीएचसी पश्चिमशरीरा पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। मरीज को पहले नाव से नदी पार कराना पड़ता है। तब वह अस्पताल पहुंचता है।
-- -
स्कूली बस नही आ रही बच्चों को लेने बड़हरी गांव के करीब 42 छात्र-छात्राएं पश्चिमशरीरा, चंपहा बाजार, बाकरगंज स्थित स्कूल में पढ़ाई करते हैं। रोजाना स्कूल ले जाने वाली गाड़ी गांव तक आती थी। भन्नई नदी में उफान से सड़क डूबने के कारण गाड़ी नदी पार नहीं कर पाती है। अभिभावक बच्चों को नाव से पार कराने में डरते हैं।
बारिश के दिनों में बड़हरी गांव के मरीजों को अधिक परेशानी होती है। यदि कोई व्यक्ति रात में बीमार हो गया तो उसे पीएचसी पश्चिमशरीरा या निजी अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। रात में नाव नहीं चलने से मरीजों की हालत बिगड़ जाती है।
-- महावीर प्रसाद
-- -- -- --
बारिश के दिनों में ग्रामसभा के लोगों का आवागमन नाव के सहारे रहता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए नदी पर पुल बनाने की मांग जिला प्रशासन व जन प्रतिनिधियों से की गई। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
-- सुरेश त्रिपाठी
-- -- -- --
पिछले महीने ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बड़हरी गांव में भन्नई नदी पर पुल निर्माण कराने के लिए पत्र दिया है। जल्द ही इसके लिए दोबारा पहल की जाएगी।
-- लाल बहादुर, पूर्व भाजपा विधायक
सांसद बोले
मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी जल्द ही क्षेत्र का दौरा कर स्थिति समझूंगा। साथ ही केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री से मिलकर पुल निर्माण कराने की मांग करूंगा।
-- पुष्पेंद्र सरोज, सपा सांसद