फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   License of medical store operators violating standards will be cancelled: Drug Inspector

मानक तोड़ने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों का लाइसेंस होगा रद्द : औषधि निरीक्षक

Tue, 31 Mar 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 31 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
License of medical store operators violating standards will be cancelled: Drug Inspector
माधुरी सिंह, औष​धि निरीक्षक - फोटो : 1
जिले में मानकों के विपरीत संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर के खिलाफ औषधि प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जांच अभियान के तहत औषधि निरीक्षक माधुरी सिंह ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों की अब खैर नहीं है। जिले के गली-कूचों में संचालित सभी मेडिकल स्टोरों की एक-एक कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

लगातार मिल रही शिकायतों में सामने आया है कि कई दुकानों पर लाइसेंस तो है, लेकिन क्रय-विक्रय रजिस्टर का सही रखरखाव नहीं किया जा रहा है। साथ ही साफ-सफाई की स्थिति भी खराब है और एक्सपायरी दवाओं के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कई दुकानों में नॉट फॉर सेल दवाओं की सूची प्रदर्शित नहीं की गई है। जहां वेटनरी दवाएं रखी जाती हैं, वहां आवश्यक बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक माधुरी सिंह ने चेतावनी दी कि सभी संचालक निरीक्षण से पहले अपनी कमियों को दुरुस्त कर लें। यदि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित मेडिकल स्टोर के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस निरस्तीकरण भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed