{"_id":"6442e73b8431dc81a00bcbf6","slug":"lets-know-which-nine-judicial-officers-got-posting-in-the-district-kaushambi-news-c-3-1-110475-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आइए जानें जिले में कौन नौ न्यायिक अफसरों को मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आइए जानें जिले में कौन नौ न्यायिक अफसरों को मिली तैनाती
Sat, 22 Apr 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की देर रात जिले के न्यायिक अफसरों में बड़े पैमाने पर फेर बदल हुए। जिले में तैनात आठ न्यायिक अफसरों का गैर जनपदों में स्थानांतरण कर दिया गया। वहीं नौ की जिले में तैनाती की गई।
उच्च न्यायालय की अधिसूचना के अनुसार जनपद न्यायालय में तैनात अपर जिला जज नीरज कुमार उपाध्याय को इसी पद पर लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह एडीजे चित्रा शर्मा का हाथरस, एडीजे कीर्ति कुणाल का कानपुर नगर के लिए तबादला किया गया। सिविल जज अभिषेक गुप्ता को लखनऊ, सिविल जज एफटीसी सुमित कुमार को कानपुर नगर व सबा फातमा को बाराबंकी और जेएम शिवेंद्र शर्मा को मेरठ भेजा गया है।
वहीं लखनऊ में तैनात रही सिविल जज पूर्णिमा प्रांजल व सीतापुर में इसी पद पर तैनात दीपक कुमार जायवाल को कौशाम्बी में तैनाती दी गई है। गौतमबुद्घ नगर के एडीजे डॉ. अनिल कुमार, मुरादाबाद के एडीजे पूनम सिंहल, इटावा के एडीजे सीरीन जैदी, बरेली के एडीजे उत्कर्ष जैदी को कौशाम्बी जिले में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
सहारनपुर की सिविल जज हुमा, अलीगढ़ की मनीषा चौधरी, बुलंदशहर की संजना कासना को कौशाम्बी जनपद में तैनाती दी गई है।