फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Leopard being searched with the help of drone, no trace found even on fourth day, fear of entering Prayagraj

दहशत : ड्रोन की मदद से खोजा जा रहा तेंदुआ, चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग, प्रयागराज की सीमा में घुसने की आशंका

Mon, 05 Feb 2024 11:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 11:30 AM IST
सार

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर में शुक्रवार की रात देखे गए तेंदुए की तलाश में रविवार देर शाम तक खोजबीन के बाद सोमवार को भी वन दरोगा मोहम्मद रजा और रामप्रकाश ने अपनी टीम के साथ सर्च अभियान चलाया। सैदपुर के साथ ही दुर्गापुर, खभरा गांवों में खोजबीन की गई।

विज्ञापन
Leopard being searched with the help of drone, no trace found even on fourth day, fear of entering Prayagraj
गंगा के तराई इलाके में देखा गया तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन विभाग की टीम ने सोमवार को भी यमुना से लगे गांवों और आसपास के जंगल में घंटों खाक छानी, लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा। वन विभाग की टीम ने लोगों को सजग रहने के लिए कहा है। तेंदुए का सुराग न लगने से लोगों में दहशत का माहौल है। जंगलों में ड्रोन की मदद से तेंदुए का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों को आशंका है कि वह प्रयागराज की सीमा में प्रवेश कर गया है। 

विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर में शुक्रवार की रात देखे गए तेंदुए की तलाश में रविवार देर शाम तक खोजबीन के बाद सोमवार को भी वन दरोगा मोहम्मद रजा और रामप्रकाश ने अपनी टीम के साथ सर्च अभियान चलाया। सैदपुर के साथ ही दुर्गापुर, खभरा गांवों में खोजबीन की गई। तीन घंटे तक वन कर्मी तराई के जंगल, झाड़ियों की खाक छानते रहे।

विज्ञापन


दरोगा रामप्रकाश ने बताया कि बालू घाट पर रात-दिन वाहनों और मजदूरों का आवागमन होता है। इसके कारण तेंदुए के पदचिह्न नहीं मिले। ग्रामीणों को गांव के बाहर अकेले न जाने, सूरज ढलने के बाद खेत-खलिहान की ओर जाने से बचने के लिए कहा गया है। तलाशी अभियान चलाने वाली टीम में इश्तियाक अहमद, जवाहरलाल, ठाकुरदीन, मोतीलाल, संदीप कुमार, जगदीश आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए के प्रयागराज क्षेत्र में आने के आसार

वन दरोगा राम प्रकाश ने बताया कि सैदपुर गांव के पास यमुना नदी की बीच धारा में कई किलोमीटर लंबा जंगल है। यह इलाका प्रयागराज से लगता है। हो सकता है कि सैदपुर से निकलकर तेंदुआ इस जंगल में जाकर छिप गया हो।

तेंदुआ की दस्तक से दहशत में ग्रामीण

सैदपुर के रोहित निषाद और ज्ञानचंद्र ने बताया कि रात में फसलों की सुरक्षा के लिए किसान खेतों में रहते हैं लेकिन तेंदुए के डर से खेतों की तरफ जाने से कतरा रहे हैं। खभरा के जितेंद्र यादव, आकाश का कहना है कि प्रतिदिन गांव के लोग मवेशी चराने तराई में जाते हैं। तेंदुए की दस्तक के बाद मवेशी छोड़े नहीं जा रहे हैं।

नहीं ली गई ड्रोन कैमरे की मदद

सैदपुर के विनोद, देशराज, दुर्गापुर के रावेंद्र, रामजतन ने कहा कि इस सर्च अभियान में वन विभाग का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ड्रोन कैमरों की मदद से खोजबीन की जाती तो सर्च अभियान में और सहूलियत होती लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कर्मचारी सिर्फ कुछ देर खोजबीन और पूछताछ करके लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed