फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   lekhpal exam news

किसको कितना अंक मिला, बताने से कतरा रहा प्रशासन

Sun, 05 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 05 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
lekhpal exam news
other
दोआबा में लेखपाल के 58 पदों पर साक्षात्कार के बाद आए परिणाम ने मेधावियों को झकझोर दिया है। साक्षात्कार और मेरिट की गड़बड़ी से पर्दा उठाने के लिए दो माह पहले एक अभ्यर्थी ने आरटीआई डाली थी लेकिन उसे मेरिट लिस्ट आज तक उपलब्ध नहीं कराई गई। ऐसे में मेधावियों को आशंका है कि लेखपाल चयन प्रक्रिया में दाल में कुछ काला है। न्यायालय की छुट्टी खत्म होते ही वह चयन प्रक्रिया के खिलाफ जनहित याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन


दोआबा में लेखपाल के 58 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन कराया गया था। परीक्षा में अव्वल स्थान पाने वाले लगभग 198 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए  24, 25, 26 और 27 फरवरी को बुलाया गया था। साक्षात्कार के बाद मार्च माह में परिणाम घोषित कर दिया गया। इसी बीच हाई मेरिट के बाद भी चयन न होने पर एक अभ्यर्थी ने जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत 31 मार्च को लिखित और साक्षात्कार के अंकों की सूची मांग लिया। दो माह बीतने के बाद भी आवेदक को लिखित और साक्षात्कार के अंकों से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके।
विज्ञापन


उधर परिणाम में गड़बड़ी का मामला न्यायालय पहुंचा तो रोक लगाते हुए चयन प्रक्रिया का सर्कुलर तलब किया गया। सर्कुलर और चयन नियमावली को देखने बाद न्यायालय ने 27 मई को परिणाम पर लगाई गई रोक हटा लिया। न्यायालय की रोक हटने के बाद तीन जून को चयन समिति ने परिणाम घोषित कर दिया। नए चयन में 12 ओबीसी और तीन एससी के मेधावी चयन सूची से बाहर हो गए। ऐसे में मेधावियों के बीच सवाल यह उठने लगा है कि मार्च में घोषित रिजल्ट सही था या फिर तीन जून का। इस संशय की स्थिति में पहले परिणाम में चयन पा चुके मेधावी अब न्यायालय जाने की तैयारी में कर रहे हैं। बहरहाल कुछ भी हो लेखपाल चयन प्रक्रिया में दाल में कुछ काला जरूर है। ऐसा न होता तो आरटीआई का मामला दो माह से लंबित न किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीआई के तहत मांगी गई सूचनाओं के संबंध में जानकारी नहीं है। यदि किसी ने मांगा है तो उसे अब तक मिल जाना चाहिए। वैसे भी परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों की सूची नेट पर फीड करा दी गई है।
ओपी आर्य, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed