फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   lekhpal demanded for bribe

हिस्सा फाट प्रमाण पत्र के लिए लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप

Thu, 25 Jul 2019 07:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
lekhpal demanded for bribe
हिस्सा फाट प्रमाण पत्र के लिए लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के निस्तारण की तहसीलदार ने लगाई फर्जी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सिराथू कस्बे के वार्ड नंबर नौ स्थित एक भूमि का हिस्सा फाट प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप है। पीड़ित ने मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर किया तो तहसीलदार ने बिना किसी जांच-पड़ताल के ही निस्तारण रिपोर्ट लगा दी। इतना ही रिपोर्ट में पीड़ित की भतीजी को पत्नी बता दिया।

वार्ड नंबर नौ निवासी इसरार अहमद पुत्र स्व. मुस्ताक अहमद ने बताया कि उसकी भतीजी सफीना पुत्री अबरार अहमद के नाम आराजी संख्या 1669 को रेलवे ने अधिग्रहीत कर लिया है। भूमि अध्याप्ति अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में 15 जनवरी 2019 तक हिस्सा फाट प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश मिला। इसके बाद से इसरार लगातार हल्का लेखपाल से हिस्सा फाट प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चक्कर लगा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि लेखपाल इसके लिए उससे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। इसे लेकर इसरार ने दो जुलाई को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत मुख्यमंत्री से की। प्रकरण की जांच तहसीलदार सिराथू को मिली। आरोप है कि तहसीलदार ने बिना किसी जांच-पड़ताल के ही 20 जुलाई को शिकायत निस्तारण की रिपोर्ट लगा दिया। परेशान पीड़ित ने दोबारा मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed