फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lekhpal accused of occupying the land of the power substation

Kaushambi News: विद्युत उपकेंद्र की भूमि पर लेखपाल पर कब्जा करवाने का आरोप

Tue, 14 Apr 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 14 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of occupying the land of the power substation
क्षेत्र में स्थित विद्युत उपकेंद्र में तैनात सहायक अभियंता ने हल्का लेखपाल पर उपकेंद्र की भूमि पर कब्जा करवाने का आरोप लगाकर मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीओ विनय कुमार सिंह के मुताबिक फकीराबाद स्थित भूमि सरकारी अभिलेख में विद्युत उपकेंद्र के नाम दर्ज है। हल्का लेखपाल की ओर से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि हल्का लेखपाल रुपेश सिंह सोमवार शाम अपने सहयोगियों के साथ उपकेंद्र परिसर में भीड़ एकत्र कर कर्मचारियों को भयभीत करने का प्रयास किया। जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ के अनुसार लेखपाल व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से सहयोगियों के साथ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर खरीद-फरोख्त का अवैध कारोबार करता है।
वहीं, इस संबंध में लेखपाल रुपेश सिंह का कहना है कि गाटा संख्या 380, 381 अभिलेख में विद्युत उपकेंद्र के नाम 70 बिस्वा दर्ज है। जबकि मौके पर विद्युत उपकेंद्र की भूमि अधिक है। शिकायतकर्ता मंगला प्रसाद सहखातेदार हैं। उनकी मौके पर भूमि छह बिस्वा से कम है। डीएम के निर्देश पर भूमि विवाद निस्तारण किया जा रहा था। कब्जा करवाने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed