फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lekhpal accused of compensation scam suspended

Kaushambi News: मुआवजे में घोटाले का आरोपी लेखपाल निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of compensation scam suspended
डीएम मधुसूदन हुल्गी ने भूमि अधिग्रहण के मुआवजे में घोटाला करने के वाले कोसम इनाम के तत्कालीन लेखपाल कमलेश कुमार को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि प्रयागराज से पर्यटन स्थल कौशाम्बी जाने वाली फोरलेन सड़क निर्माण में कुछ लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन

अधिवक्ता इंद्रेश कुमार, अयोध्या प्रसाद तिवारी, किसान जयसिंह, पितंबर, अमृतलाल आदि ने तीन मई को मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। आरोपी के खिलाफ विभाग ने जांच शुरू कर दी है। आरोप लगाया था कि जमीन को धारा 80 (अकृषि) कराकर लेखपाल ने करोड़ों का गबन किया। यह काम राजस्व, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों से सांठगांठ कर हुआ।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे। लेकिन जांच टीम ने 22 मई को आरोपी लेखपाल को टीम में शामिल किया गया तो लोग विरोध करने लगे। डीएम ने दोबारा जांच टीम गठित की। टीम में शामिल तहसीलदार मंझनपुर सिद्धांत कुमार, नायब तहसीलदार ओम प्रकाश सिंह, राजस्व निरीक्षक बसंत लाल गुप्ता, अंसार अहमद, लेखपाल कुलजीत सिंह, लेखपाल सुल्तान अहमद ने दोबारा 10 जून को मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की जमीनों की नापजोख की गई और शिकायतकर्ताओं के बयान भी दर्ज किए गए। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कोसम इनाम की दो दर्जन से अधिक जमीनों को तत्कालीन लेखपाल कमलेश कुमार ने वर्ष 2022 में अकृषि के रूप में परिवर्तित की और फोरलेन सड़क के लिए अधिग्रहण कराया है। जबकि फोरलेन की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति का आदेश अगस्त 2021 में ही जारी हो गया था। अधिग्रहण क्षेत्र में आने वाली जमीनों की साल 2022 में कराई गई धारा 80 अवैध है।
इनसेट
सड़क गुजरी ही नहीं, दिला दिया मुआवजा

आरोप है कि जिस भूमि से रोड गुजरी ही नहीं, उसे भी अकृषि श्रेणी में कराकर लाभ पहुंचाया गया है। जिन किसानों की जमीन वास्तव में गई है, उन्हें मुआवजे से वंचित कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि सही ढंग से जांच हुई तो राजस्व विभाग व लोक निर्माण विभाग के कई बड़े कर्मचारी व अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

डीएम बोले

किसानों को मुआवजा देने में लेखपाल ने गलत तरीके से लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। जांच में हकीकत उजागर होने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। लेखपाल पर विभागीय कार्रवाई के लिए भी पत्र लिखा जाएगा। इसके साथ ही जिन लोगों को गलत तरीके से मुआवजा मिला है। उनसे रिकवरी होगी। - मधुसूदन हुल्गी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed