फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Learning to walk on the path of the righteous Niyti

नेक-नीयती के रास्ते पर चलने की दी सीख

Sat, 28 Mar 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/ अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 28 Mar 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Learning to walk on the path of the righteous Niyti
करारी (ब्यूरो)। कस्बे के नयागंज मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात रजा-ए-मुस्तफा कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां मौलानाओं ने तकरीर में नेक-नीयती के रास्ते पर चलने का मशविरा दिया। वहीं शायरों ने भी कलाम से महफिल को रातभर झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


नया मोहल्ले में रात अंजुमन-ए-इस्माहुल मोमेनीन के तत्वावधान में आयोजित कांफ्रेंस की कारी जाकिर ने कुरआन पाक से की। इस मौके पर मौजूद शायर सरफराज हुसैन बिहारी ने सुनाया कि ऐ सबा सबब क्या है कुछ बता मदीने का, जो गया मदीने में हो गया मदीने का...इसी तरह से झारखंड से आए शायर मुबारक अली ने सुनाया कि माना कि बहुत गुनहगार हैं आंखे, फिर भी दरें नबी की तलबगार हैं आखें...इनका यह कलाम सुनकर मौजूद लोग वाह-वाह करने लगे। वहीं शाहिद जौनपुरी समेत अन्य शायरों के भी कलाम ने आयोजन को यादगार बना दिया।
विज्ञापन


 इससे पूर्व तकरीर करते हुए मौलाना मसऊद अहमद मुबारकपुरी ने लोगों से नेक-नीयती के रास्ते पर चलने का मशविरा दिया। कहा कि यही वह राह है, जिस पर चलने वाला बंदा हर एक को अजीज होता है। इस मौके पर सरफराज हुसैन बिहारी, मोहम्मद अहमद, शाहिद हसन, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद इस्लाम उद्दीन, मोहम्मद अवैस अंसारी, मोरर्सर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे के असकरी हाल में मजालिसे फातमियां की आखरी मजलिस बृहस्पतिवार की रात हुई। इसकी शुरूआत नसीम करारवी व मजहर रहीमपुरी ने सोज पढ़कर की। वहीं मजलिस में खिताब करते हुए मौलाना कमाल अब्बास ने फातमा जहरा के आखिरी दिनों की दास्तां लोगों के सामने रखी। मसायब सुनकर अकीदतमंदों की आंखों से आंसू बह निकले। इस मौके पर रौशन करारवी, मौलाना शाहिद रजा, सरफराज हुसैन, अकील अब्बास, महमूद अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed