फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   laxmi money

‘लक्ष्मी’ हुई पराई, ‘गृहलक्ष्मी’ की अटकी सांसें

Sun, 13 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 13 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
कांपते हाथों में पांच सौ व एक हजार की नोट थी। उम्र का ऐसा पड़ाव है कि उठने-बैठने के लिए दूसरों का सहारा लेना पड़ता है। लक्ष्मी हाथ में थी, फिर भी गृहलक्ष्मी को बचाने की जद्दोजहद 75 वर्षीय रामभजन कर रहे थे। मर्ज ही ऐसा है कि सुनकर लोगों की रूह कांप जाए। कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज के लिए रामभजन करारी के यूनियन बैंक आए थे, लेकिन रुपया नहीं मिला तो वह रो पड़े, उनके साथ वह लोग भी आंसू बहाने लगे जो उनके गम से वाकिफ हो चुके थे।
विज्ञापन


    करारी के गुलामीपुर निवासी रामभजन 75 वर्ष के हैं। खेती-किसानी करके उन्होंने अपने परिवार को इस मुकाम तक पहुंचाया है कि वह आज खेती के जरिए बेहतर जिंदगी जी रहे हैं। हाल ही में उनकी पत्नी शिवकली की तबियत खराब हो गई। शिवकली को कैंसर है। इलाहाबाद के चिकित्सकों ने जवाब दे दिया तो उनको लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज चल ही रहा था कि मोदी सरकार के फैसले की ऐसी मार पड़ी कि रुपया होते ही भी शिवकली को अस्पताल से निकाल दिया गया। रामभजन का बड़ा बेटा मां को लेकर घर आ गया, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। रामभजन शनिवार को यूनियन बैंक की शाखा करारी में चार हजार रुपया बदलवाने गए थे।
विज्ञापन


किसी तरह वह बैंक के अंदर घुसे, तो भीड़ देख एक कोने में बैठ गए। उनके साथ आया पोता रोहन काउंटर तक पहुंचने का प्रयास करता रहा, लेकिन वह भी असफल रहा। दो घंटे बीत गए लेकिन नोट नहीं बदली जा सकी तो रामभजन फफक-फफक कर रो पड़ा। अचानक लोगों की निगाह उसकी ओर गई तो लोगों ने यह जानने की कोशिश की। आखिर वह रो क्यों रहे हैं। हकीकत पता चली तो सुनने वालों का भी कलेजा चाक हो गया। रामभजन के हाथ में एक हजार व पांच सौ की नोट देख लोगों में गुस्सा भी दिखा, लेकिन कोई कुछ कर सकने की स्थिति में नहीं था। आखिरकार बिना नोट बदले वृद्ध को वापस ही जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed