{"_id":"5d7405fb8ebc3e015369e450","slug":"land-measurement-started-for-over-bridge-kaushambi-news-ald254287870","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर ब्रिज के लिए जमीन की पैमाइश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर ब्रिज के लिए जमीन की पैमाइश शुरू
विज्ञापन
Land measurement started for over bridge
- फोटो : KAUSHAMBI
ओवर ब्रिज के लिए जमीन की पैमाइश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। नगर पंचायत सिराथू में प्रस्तावित ओवर ब्रिज निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निगम के अधिकारियों ने राजस्व विभाग की टीम के साथ जमीन की पैमाइश शुरू करा दी है। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने सैनी रोड पर सड़क के दोनों ओर जमीन की पैमाइश की।
सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने अपने गृह नगर सिराथू में रेलवे ओवर ब्रिज की सौगात दी है। ताकि, कस्बे को जाम की समस्या से निजात दिलाई जा सके। शनिवार को सेतु निगम के एई आरडीएस गुर्जर एवं लोक निर्माण विभाग के एई एसके श्रीवास्तव राजस्व विभाग की टीम के साथ सड़क के दोनों ओर जमीन की पैमाइश कराने पहुंचे। एई पीडब्ल्यूडी ने बताया कि सैनी रोड पर 24-24 फिट जमीन दोनों ओर उनके विभाग की है। इस पर स्थानीय नागरिकों ने अतिक्रमण कर निर्माण करा रखा है। इसे अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। इस जमीन के बाद विभाग सड़क के दोनों ओर 6-6 फिट जमीन अतिरिक्त अधिग्रहीत करेगा। अधिग्रहीत की जाने वाली भूमि का विभाग मुआवजा दिया जाएगा। बताया कि इसी तरह धाता रोड पर सड़क के दोनों ओर 32-32 फिट जमीन ली जाएगी। इस रोड पर भी अतिक्रमण से भूमि को खाली कराया जाएगा। नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने बताया कि पहले ही दिन राजस्व टीम ने सैनी रोड पर पैमाइश का काम पूरा कर लिया है। पैमाइश का काम पूरा होने के बाद भूमि खाली कराने की कवायद शुरू हो जाएगी। एकाएक शुरू हुई इस कवायद से नगर में हड़कंप का माहौल है। लोगों का मानना है कि ओवर ब्रिज की वजह से नगर का स्वरूप ही बदल जाएगा। इससे नगर का सारा व्यापार चौपट हो जाएगा।