फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lakhan became the president of Kaushambi block for the sixth time

छठी बार लखन बने कौशाम्बी ब्लॉक के अध्यक्ष

Mon, 13 Dec 2021 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lakhan became the president of Kaushambi block for the sixth time
छठी बार लखन बने कौशाम्बी ब्लॉक के अध्यक्ष
विज्ञापन

कौशाम्बी ब्लॉक परिसर में हुआ सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कौशाम्बी ब्लॉक में रविवार को सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष लखन लाल और शिवशंकर मौर्य उम्मीदवार रहे। इसमें छठवीं बार लगातार लखन लाल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। जबकि महामंत्री के पद पर नंदलाल विजयी रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बधाई दी गई।

कौशाम्बी ब्लॉक में सफाई कर्मचारी संघ के 95 मतदाता है। इसमें से 94 मतदाताओं ने रविवार को हुए संघ के चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष लखनलाल को 69 मत हासिल हुए। जबकि दूसरे स्थान पर रहे शिवशंकर मौर्य को 25 मत मिले। वहीं महामंत्री के पद पर 75 मत पाकर नंदलाल विजयी रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सफाई कर्मचारियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राम प्रताप, रमेश कुमार, ननकू, महेश, विनोद कुमार आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed