फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Laborer dies under suspicious circumstances in Bulandshahr

Kaushambi News: संदिग्ध दशा में मजदूर की बुलंदशहर में मौत

Wed, 09 Jul 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 09 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies under suspicious circumstances in Bulandshahr
पूरामुफ्ती कोतवाली के फतेहपुरघाट निवासी मजदूर की सोमवार को बुलंदशहर स्थित ईंट-भट्ठे पर संदिग्ध दशा में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ठेकेदार और भट्ठा मालिक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

फतेहपुरघाट निवासी दिलीप कुमार (30) पुत्र रामऔतार बुलंदशहर के सिलारपुर कोतवाली अंतर्गत नेवादा गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। उनकी पत्नी सुनीता ने बताया कि ठेकेदार ने सोमवार दोपहर फोन कर बताया कि संदिग्ध दशा में उनके पति की मौत हो गई है। थोड़ी देर बाद ठेकेदार, भट्ठा मालिक और साथी मजदूरों ने बताया कि जहरीले कीड़े के काटने से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन

रात 11 बजे ठेकेदार शव लेकर गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार सुबह पत्नी ने बेटे आदित्य के साथ थाने जाकर पति के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ठेकेदार और भट्ठा मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed