{"_id":"68813ebd1f221b9245095dcf","slug":"laborer-dies-in-bike-accident-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-128266-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
Thu, 24 Jul 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के अड़हरा गांव स्थित ससुर खदेरी नदी के समीप बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद कानूनी औपचारिकता पूरी की।
अड़हरा निवासी 34 वर्षीय अनिल मजदूरी करता था। पिता छक्कन प्रसाद ने बताया कि बुधवार सुबह वह मजदूरी के सिलसिले से कहीं जा रहा था। ससुर खदेरी नदी के समीप वह जैसे ही पहुंचा था तभी गांव के एक युवक ने बाइक से अनिल को टक्कर मार दी। इससे वह गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई।
हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला। साथी मजदूरों ने अनिल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद अनिल का दम टूट गया। घटना की जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।