फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Laborer dies after falling from tractor, driver in custody

Kaushambi News: ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत, चालक हिरासत में

Fri, 05 Jun 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 05 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling from tractor, driver in custody
ककोड़ा के पास टेक्टर ट्राली से दबकर मजदूर की मौत के बाद पहुंची पुलिस लिखा पड़ी करते
क्षेत्र के ककोढ़ा ओवरब्रिज पर सुबह ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन

कोखराज के अमहा निवासी अंकित पटेल (18) पुत्र अनिलेश पटेल ईंट-भट्ठे से ईंट लादकर कल्याणपुर की ओर जा रहे ट्रैक्टर पर सवार था। अंकित ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा था। ककोढ़ा ओवरब्रिज पर पहुंचते ही ट्रैक्टर में अचानक झटका लगने से वह नीचे गिर गया और ट्रॉली के पहिए की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक साहिल पुत्र रामबरन निवासी अमहा से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed