{"_id":"648cb270733143a87d037694","slug":"laborer-crushed-to-death-by-uncontrollable-tractor-trolley-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-180-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बेकाबू ट्रैक्टर ट्राॅली से कुचलकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बेकाबू ट्रैक्टर ट्राॅली से कुचलकर मजदूर की मौत
Sat, 17 Jun 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रैक्टर ट्राॅली से कुचलकर मजदूर की मौत
-- -मंझनपुर कोतवाली के सेहिया गांव के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नगर कोतवाली के सेहिया गांव के पास बेकाबू ट्रैक्टर ट्राॅली ने मजदूर को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
महुआखाड़ा गांव निवासी शिवसागर (40) मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। शुक्रवार की सुबह तकरीबन आठ बजे वह किसी काम से पड़ोसी गांव सेहिया गया था। इसी दौरान पिपरमेंट लादकर उधर से गुजर रहे बेकाबू ट्रैक्टर ट्राॅली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शिवसागर गिर पड़ा। इस दौरान ट्राली उसे कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसे में मौके पर ही शिवसागर की मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद सेहिया निवासी चालक रंजीत ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। हादसे की जानकारी मिलते ही बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर कानूनी औपचारिकता पूरी की। मृतक की पत्नी शिवकली की तहरीर पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ली है।