फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kumar Vishwas: Ram had eaten Sabri's false berries to remove discrimination from the society

कुमार विश्वास : राम ने समाज से भेदभाव मिटाने के लिए खाए थे शबरी के जूठे बेर, कौशांबी महोत्सव संपन्न

Mon, 10 Apr 2023 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 01:01 AM IST
सार

राम कथा मर्मज्ञ डॉ. कुमार विश्वास ने कौशाम्बी महोत्सव के आखिरी दिन रविवार को भगवान राम के लंका विजय की कथा का वर्णन किया। भावपूर्ण कथा सुन श्रोताओं की आंखें भर आईं।

विज्ञापन
Kumar Vishwas: Ram had eaten Sabri's false berries to remove discrimination from the society
Kaushambi : कौशांबी महोत्सव में रामकथा सुनाते कवि कुमार विश्वास। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राम कथा मर्मज्ञ डॉ. कुमार विश्वास ने कौशाम्बी महोत्सव के आखिरी दिन रविवार को भगवान राम के लंका विजय की कथा का वर्णन किया। भावपूर्ण कथा सुन श्रोताओं की आंखें भर आईं। लोग भगवान राम के उस अतीत को सोचने के लिए मजबूर हुए जिसके तहत उन्होंने समाज में आदर्श स्थापित करने के लिए खुद को समर्पित किया।

विज्ञापन

डॉ. विश्वास ने बताया कि राम-कथा पारिवारिक-मूल्यों की एक अद्भुत पाठशाला है। ऐसे समय में जब पूरा विश्व भारत की सांस्कृतिक विशिष्टता का आधार परिवार नामक संस्था पर हमला करने के लिए पूरी शक्ति के साथ विविध चेष्टाओं में उलझा पड़ा है, उस मुश्किल समय में राम-कथा का श्रवण और मनन और भी प्रासंगिक हो उठता है।

विज्ञापन

बताया कि राम कथा व्यक्ति को जीवन जीने की कला सिखाती है। भगवान राम सीता की खोज करते हुए समाज में ऊंच-नीच का भेद-भाव मिटाने के लिए भीलनी सबरी के आश्रम पहुंचे और उसके जूठे बेर खाए। कहा कि भगवान का पृथ्वी पर आना उनकी लीला का इतिहास मात्र है। भगवान तो एक हैं, वह अलग-अलग रूपों में आते हैं। एक बार कन्हैया जी ने गोस्वामी तुलसीदास को दर्शन दिए कहा कि हमेशा राम-राम जपो। जो लिखो राम पर लिखो। कभी मुझ पर भी कुछ लिख दिया करो। इस पर गोस्वामी जी ने कन्हैया से कहा लिख दूंगा लेकिन बस आप मुरली छोड़कर कंधे पर धनुष धारण कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed