फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Krishak Inter College won the match on the strength of Sachchidanand

Kaushambi News: सच्चिदानंद के दम पर कृषक इंटर कॉलेज ने जीता मैच

Tue, 11 Nov 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 11 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Krishak Inter College won the match on the strength of Sachchidanand
विजेता टीम को सम्मानित करते महाविद्यालय के प्राचार्य। स्रोत : खेल ​शिक्षक
डॉ. रिजवी काॅलेज परिसर में अंतर विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन चार मैच खेले गए। पहला मैच एमकेएच नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज लहना और कृषक इंटर कॉलेज हिनौता के बीच हुआ।
विज्ञापन

एमकेएच नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कृषक इंटर कॉलेज की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट पर 87 रन बनाए। एमकेएच नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज लहना ने छह विकेट खोकर 62 रन ही बना पाई। इस तरह कृषक इंटर कॉलेज हिनौता ने मैच जीत लिया। सच्चिदानंद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच जवाहर नवोदय इंटर कॉलेज टेवां और सुखराम प्रजापति इंटर कॉलेज म्योहारिया के बीच खेला गया। सुखराम प्रजापति इंटर कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। टीम ने आठ ओवर में 10 विकेट पर 46 रन बनाए। जवाब में जवाहर नवोदय इंटर कॉलेज की टीम 25 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। विवेक शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच माता प्रसाद इंटर कॉलेज टिकरा और रियाज इंटरमीडिएट कॉलेज उखैय्याखास के बीच खेला गया। माता प्रसाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए आठ ओवर में सात विकेट खोकर 55 रन बनाए। जवाब में रियाज इंटरमीडिएट कॉलेज की टीम ने 56 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
चौथा मैच देवशरण इंटर कालेज देवरा और दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा के बीच खेला गया। दुर्गा देवी इंटर कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। टीम ने आठ ओवर में सात विकेट खोकर 75 रन बनाए। जवाब में देवशरण इंटर कॉलेज की टीम ने आठ ओवर में छह विकेट खोकर मात्र 58 रन ही बना सकी। इस प्रकार दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा की टीम ने मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अनुराग को चुना गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश सक्सेना, खेल सचिव डॉ. मोहित कुमार त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार, मतीन खान आदि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस दाैरान खेल समन्वयक एजाज अहमद, खेल कोऑर्डिनेटर मुकेश ज्ञान सिंह कुशवाहा, दीपक कुमार मिश्र, राजेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. मदन मोहन मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed