फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kovid investigation of 1662 found 13 positive, ten patients cured

1662 की कोविड जांच में 13 मिले पॉजिटिव, दस मरीज हुए ठीक

Fri, 09 Oct 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kovid investigation of 1662 found 13 positive, ten patients cured
Kovid investigation of 1662 found 13 positive, ten patients cured
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को पहली बार रिकार्ड 1662 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से 13 लोग पॉजिटिव मिले। जबकि 10 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी एवं कंटनेमेंट जोन में शिविर लगाकर संदिग्धों की जांच की गई। स्वास्थ्य टीमों ने पहली बार 1160 संदिग्धों का एंटीजेन टेस्ट किया।
विज्ञापन

वहीं, 502 लोगों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज भेज दिया गया। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले 13 लोग पॉजिटिव निकले। संक्रमितों में कोखराज कोतवाली का वाहन चालक, मूरतगंज के चार, मंझनपुर के तीन, सरसवां के दो, चायल तथा कौशाम्बी के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिंहित करने में जुट गई हैं। सर्विलांश अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक मिले 1638 संक्रमितों में 1464 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट उछलकर 89.4 फीसदी पहुंच गया है। फिलहाल 151 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed