फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kovid investigation of 1607, Corona positive found seven

1607 की हुई कोविड जांच, सात मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 07 Oct 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kovid investigation of 1607, Corona positive found seven
Kovid investigation of 1607, Corona positive found seven - फोटो : KAUSHAMBI
संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। मंगलवार को हुई 1607 संदिग्धों की जांच में सात लोग पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनके इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गई हैं। वहीं, 24 घंटे के भीतर छह मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार को भी जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी एवं कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 1607 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से पांच सौ से ज्यादा लोगों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज स्थित लैब भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले सात लोग पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में मंझनपुर, मूरतगंज एवं नेवादा क्षेत्र के दो-दो तथा चायल इलाके का एक व्यक्ति शामिल है। जबकि रिपोर्ट निगेटिव आने के कारण छह मरीज ठीक भी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अब तक मिले 1607 संक्रमितों में 1432 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 89 फीसदी के आसपास है। फिलहाल, 152 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद हुई बार एसोसिएशन महामंत्री राजेंद्र द्विवेदी की मौत
बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र द्विवेदी की रिपोर्ट निगेटिव आने के कुछ घंटे बाद ही सांसे थम गई। नेवादा क्षेत्र के रहने वाले अधिवक्ता काफी समय से हृदय और शुगर से ग्रसित थे। उनका इलाज प्रयागराज के निजी अस्पताल में चल रहा था।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि अधिवक्ता राजेंद्र द्विवेदी ने 25 सितंबर को तकलीफ बढ़ने पर पीएचसी नेवादा पहुंचकर एंटीजेन टेस्ट कराया था। रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर वापस चले थे। लेकिन, अगले ही दिन फिर दिक्क्त महसूस हुई तो वह दोबारा पीएचसी नेवादा पहुंचे।

वहां उनका स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेज दिया गया था। साथ ही डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया था। एसआरएन में ट्रूनॉट जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती करा दिया। सोमवार की शाम द्विवेदी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी सेहत में सुधार नहीं होने पर कोविड वार्ड से निकालकर एसआरएन अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। जहां मंगलवार की सुबह उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed