फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kotia village stunned by the flurry of bullets

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला कोटिया गांव

Wed, 18 Aug 2021 03:21 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 18 Aug 2021 03:21 PM IST
सार

सरायअकिल कोतवाली का कोटिया गांव मंगलवार दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। चुनावी रंजिश को लेकर असलहों से लैस रहे एक पक्ष ने दूसरे के घर पर चढ़ कर कई राउंड फायरिंग की। इससे गांव में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Kotia village stunned by the flurry of bullets
Kotia village stunned by the flurry of bullets - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली का कोटिया गांव मंगलवार दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। चुनावी रंजिश को लेकर असलहों से लैस रहे एक पक्ष ने दूसरे के घर पर चढ़ कर कई राउंड फायरिंग की। इससे गांव में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन


कोटिया गांव में पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम प्रधान आजाद सिंह की गांव के ही मिश्री लाल पाल से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश की वजह से मंगलवार की सुबह दस बजे मिश्री लाल का ग्राम प्रधान के पिता सुखलाल यादव से मारपीट हो गई। इसमें मिश्री लाल के सिर में गंभीर चोटें आईं। इस घटना को लेकर सरायअकिल कोतवाली में तहरीर देकर लौटे मिश्री लाल व उसके समर्थकों ने ग्राम प्रधान आजाद सिंह व उनके परिजनों के साथ मारपीट, गालीगलौज शुरू कर दी। बात बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने असलहों से लैस होकर मिश्री लाल के घर पर चढ़ाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन


गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव दहल उठा। मौके पर रहे मिश्री लाल व उसके परिजनों ने घर में घुस कर अपनी जान बचाई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक गांव में बवाल हुआ। सूचना पर पहुंची डायल 112 और सरायअकिल कोतवाली पुलिस को देख हमलावर फरार हो गए। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है। मामले में देर शाम तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई थी। इंस्पेक्टर सरायअकिल का कहना है कि सुबह हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष की तरफ से एनसीआर दर्ज कर ली गई है। दोपहर बाद हुई घटना की अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed