{"_id":"572e31254f1c1b687b5cd0d6","slug":"kotedar-give-sailery","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन की मांग को लेकर कोटेदारों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन की मांग को लेकर कोटेदारों ने भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 08 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदार संघ वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जिले के कोटेदारों ने चायल तहसील में हुंकार भरी। बैठक में विचार-विमर्श करने के बाद कोटेदारों ने 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम चायल को सौंपा। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने किया।
दोआबा के कोटेदार मानदेय समेत कई मांगों को लेकर लगातार संघर्ष करते चले आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार को चायल तहसील परिसर में कोटेदार संघ वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने उनकी समस्याएं सुनी।
उन्होंने कोटेदारों को भरोसा दिलाया कि संघर्ष एक दिन रंग जरूर लाएगा। वह मायूस न हो और अपनी लड़ाई जारी रखें। इसके बाद कोटेदार मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे और 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में मानदेय, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने सहित कई मांगे शामिल हैं। इस मौके पर रामचंद्र, दिनेश, चंद्रभूषण, ओम नरायन, कमलेश समेत कई कोटेदार मौजूद रहे।