फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kokharaj police arrested eight crooks

कोखराज पुलिस ने आठ बदमाशों को किया गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2019 12:44 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 23 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Kokharaj police arrested eight crooks
प्रतीकात्मक तस्वीर
भरवारी (ब्यूरो)। कोखराज पुलिस ने शुक्रवार शाम चोरी के सामान का बंटवारा कर रहे आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि कोखराज इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय को शुक्रवार शाम सूचना मिली कि नवीपुर गांव के बाहर बाग में कुछ बदमाश बैठे हैं।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने दबिश देकर जुल्फेकार पुत्र शराफत अली निवासी अक्का भीकनपुर थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद, इसी गांव के नौशाद पुत्र इदरीश, याकूब पुत्र शराफत, फरियाद पुत्र नन्हे निवासी इमारतपुर थाना स्वहार जिला रामपुर, रिजवान पुत्र सलीम निवासी कुंडा, यासीन पुत्र वजीर निवासी कुंडा, नबी अहमद पुत्र नजीर निवासी साहपुर थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद व मो शमशेर पुत्र शौकीन निवासी कुंडा प्रतापगढ़ आदि को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, तीन सौ ग्राम चांदी और 25 ग्राम सोने के जेवरात तथा करीब तीन हजार रुपये बरामद मिले। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि महीने भर पहले मूरतगंज में एक कारोबारी के यहां चोरी की थी। इसी का माल बाग में छिपाकर रखा था और बंटवारा कर रहे थे। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed