फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kisan news

सदमे से सौरई बुजुर्ग गांव के दो किसानों की मौत

Wed, 06 May 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Wed, 06 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
मौसम की मार से बर्बाद हुई फसलों के गम में किसानों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को भी सदमे में सिराथू तहसील के सौरई बुजुर्ग गांव के किसान बांकेलाल पटेल (50) और रामलाल (62) की कुछ घंटे के अंतराल में मौत हो गई। दोनों किसानों ने एक दिन पहले ही गेहूं फसल की मड़ाई कराई थी। बताया जाता है कि 10 फीसदी भी पैदावार नहीं होने का सदमा दोनों किसान बर्दाश्त नहीं कर सके। एसडीएम सिराथू जवाहरलाल ने बताया कि किसानों की मौत की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन



मार्च-अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं समेत सभी फसलें बर्बाद हो गई हैं। खेतों में गिरकर तबाह हुई फसलों से मड़ाई के बाद अनाज ही नहीं निकल रहा है। इस सदमे से जिले में लगातार किसानों का दम टूट रहा है। मंगलवार भोर भी बर्बाद हुई फसल के सदमे से सिराथू तहसील के सौरई बुजुर्ग गांव के किसान बांकेलाल पटेल (50) की मौत हो गई। पत्नी सुकुंती देवी ने बताया कि 4 बीघा खेत गांव के ही एक काश्तकार से बंटाई पर लिया था। खेती से ही परिवार के निवाले का इंतजाम और अन्य खर्च चलता था। बेमौसम हुई बारिश में गिरकर पूरी फसल बर्बाद हो गई थी। फिर भी उम्मीद थी कि खाने भर को मिल जाएगा। पर, सोमवार को हुई मड़ाई में 4 बोरा भी अनाज नहीं निकला। कम पैदावार होने से पति परेशान हो गए थे।
विज्ञापन



उन्हें चिंता सताने लगी कि काश्तकार का पैसा कहां से देंगे। सुकुंती देवी का मानना है कि इसी सदमे में उनके पति की रात अचानक तबीयत बिगड़ी और भोर में सांसें थम गईं। इसी गांव के रहने वाले किसान रामलाल (62) की भी मंगलवार दोपहर मौत हो गई। उसके बेटे ने बताया कि कुल दो बीघा खेत है। पहले पूरे खेत में आलू की बुआई की गई थी। जो बार-बार की बारिश में सड़ गया। बाद में गेहूं की खेती की गई। यह फसल भी मौसम की भेंट चढ़ गई। बताया कि मंगलवार की सुबह मड़ाई करने पर डेढ़ कुंतल से भी कम गेहूं निकला। यह देख उसके पिता की तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाते इससे पहले ही दम निकल चुका था। कुछ घंटे के भीतर गांव के दो किसानों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed