{"_id":"6642a55d83fea20ad30cb217","slug":"kings-son-will-not-rule-in-kaushambi-dr-pallavi-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-111645-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में राजा का बेटा नहीं करेगा राज : डॉ. पल्लवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में राजा का बेटा नहीं करेगा राज : डॉ. पल्लवी
Tue, 14 May 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 14 May 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
पीडीएम संस्थापक अपना दल (कमेरावादी) की वरिष्ठ नेता और सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन एक सिक्के के दो पहलू हैं। एक झूठे वादों से पिछड़ा, दलित, मुसलमान को लूट रहा है और दूसरा बीजेपी को हराने के नाम पर राजनीति कर रहा है।
दोनों ही पीडीएम (पिछड़ा, दलित, मुस्लिम) के हितैषी नहीं हैं। इनको हिस्सेदारी देने के नाम पर अंगूठा दिखा देते हैं। वह सोमवार को सिराथू क्षेत्र के गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रही थीं।
डॉ. पल्लवी ने कौशाम्बी संसदीय सीट से पीडीएम प्रत्याशी नरेंद्र सरोज के लिए सोमवार को सिराथू क्षेत्र के बसवारी, इसी का पुरवा, महेशपुर गनपा, मलाक रेजमा, रमपुरवा, झंडापुर, गरीब का पूरा, पहाड़पुर आदि गांवों में नुक्कड़ सभाएं कीं।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा को आगर कोई हरा सकता है तो वह आम आदमी है। यहां के लोग राजा के बेटा को राजा नहीं चुनेंगे। कहा कि आम आदमी के आंदोलन की पूर्ण शुद्धता का नाम पीडीएम है। इसलिए पिछड़ा, दलित और मुस्लिम सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ें।
यह भी कहा कि गृहमंत्री जिन्हें मंच से सीधा बताते हैं, जिसके लिए वोट की अपील करते हैं और जिसे बड़ा आदमी बनाने की बात करते हैं, उसकी हरकत किसी से छिपी नहीं है। जमीन पर कब्जे से लेकर विभिन्न समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी तक के वीडियो उनके जनता के सामने हैं। डॉ. पल्लवी पटेल कौशाम्बी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।