फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Killer threatened in police custody, villagers surrounded SP office

Kaushambi News: पुलिस कस्टडी में कातिल ने दी धमकी, ग्रामीणों ने घेरा एसपी आफिस

Fri, 28 Jun 2024 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 28 Jun 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Killer threatened in police custody, villagers surrounded SP office
पुलिस कार्यालय का घेराव करने आये अड़हरा गांव लोगो को समझाते सीओ सिटी सतेंद्र तिवारी। संवाद
अड़हरा गांव के छोटू हत्याकांड के आरोपी चाचा रंजीत ने आला कत्ल बरामद कराने के दौरान मूंछ पर ताव देते हुए पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। इससे नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बृहस्पतिवार को एसपी ऑफिस का घेराव किया। एसपी और सीओ से जान-माल की सुरक्षा की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

छोटू हत्याकांड में रिश्ते के चाचा रंजीत को लेकर पुलिस साक्ष्य संकलन के लिए बृहस्पतिवार की सुबह अड़हरा गांव गई। छोटू के पिता महेश का आरोप है कि रंजीत पुलिस व ग्रामीणों के सामने मूंछ पर ताव दे रहा था। इतना ही नहीं जेल से छूट कर आने पर उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। महेश का कहना है कि रंजीत सहयोगियों की मदद से सुलह होने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

रंजीत की इस धमकी से नाराज परिजन ग्रामीणों के साथ तीन डीसीएम पर सवार होकर मुख्यालय मंझनपुर पहुंच। कलक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात नहीं हुई तो सभी ने एसपी ऑफिस पहुंचे और घेराव करने लगे। महेश कुमार ने कहा कि उनकी और परिजनों की सुरक्षा की जाए। सीओ सिटी सत्येंद्र तिवारी ने बाहर आकर उन्हें समझाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया तो सभी वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed