फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Killed the newly married woman by feeding her poison for dowry

कौशाम्बी : दहेज के लिए नव विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला

Sat, 13 Aug 2022 01:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Aug 2022 01:47 AM IST
सार

पिपरी कोतवाली के फतेहपुर सहावपुर निवासी राजेश कुमार ने अपनी बेटी विमला की शादी 20 जून को चरवा क्षेत्र के सिरियावां गांव निवासी राजकुमार के साथ की थी। राजेश का आरोप है कि शादी में सोने की चेन और 50 हजार रुपये नकद की मांग को लेकर पति, सास, ससुर और देवर उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।

विज्ञापन
Killed the newly married woman by feeding her poison for dowry
कौशाम्बी : विवाहिता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चरवा कोतवाली के सिरियावा गांव में करीब डेढ़ महीने पहले आई नवविवाहिता को दहेज के लिए ससुरालियों ने जहर खिलाकर मार डाला। मृतका के पिता ने पति, देवर, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। 

विज्ञापन



पिपरी कोतवाली के फतेहपुर सहावपुर निवासी राजेश कुमार ने अपनी बेटी विमला की शादी 20 जून को चरवा क्षेत्र के सिरियावां गांव निवासी राजकुमार के साथ की थी। राजेश का आरोप है कि शादी में सोने की चेन और 50 हजार रुपये नकद की मांग को लेकर पति, सास, ससुर और देवर उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन



दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने बेटी को जहर खिला दिया। हालत नाजुक होने पर मोहल्ले के लोगों ने इलाज के लिए उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर बेटी की ससुराल पहुंचे पीड़ित पिता और मायके के अन्य लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर चरवा संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed