{"_id":"6490b1230ce4596c9209e8ea","slug":"kidnapped-girl-case-against-four-kaushambi-news-c-3-1-ald1034-158806-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: युवती को अगवा किया, चार के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: युवती को अगवा किया, चार के खिलाफ मुकदमा
Tue, 20 Jun 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
एक युवक ने अपने दोस्तों की मदद से दूसरे धर्म की युवती को अगवा कर लिया। युवती की मां ने आरोपी युवक पर धर्म परिवर्तन कराकर बेटी से शादी करने की आशंका जाहिर की है। मां की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी 13 जून की दोपहर दो बजे घर से सिलाई सीखने की बात कहकर निकली थी। शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। खोजबीन के दौरान पता चला कि नगर कोतवाली के नारा गांव निवासी अफजल ने अपने दोस्त अरसू, गुलाम कादिर व गुलाम वारिस की मदद से बेटी को अगवा कर लिया है। अफजल अपने दोस्तों की मदद से बेटी का धर्म परिवर्तन कराकर शादी करना चाहता है।
पुलिस ने महिला की तहरीर पर सोमवार की देर शाम नामजद चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
सीओ सिटी अभिषेक सिंह के मुताबिक सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। युवती के बरामद होने व उसके बयान के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।