फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Khalilabad death in the middle of the Sndigddsha

खलीलाबाद के अधेड़ की संदिग्धदशा में मौत

Sun, 25 Oct 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 25 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
 भरवारी। संदिग्धदशा में खलीलाबाद (भरवारी) गांव के एक अधेड़ की शुक्रवार रात मौत हो गई। नलकूप के बाहर पेड़ से उसकी लाश लटकती मिली। फौरी तौर पर पुलिस घटना को खुदकुशी मान रही है। जबकि लोगों का कहना है कि उसका एक हाथ बेदम था। ऐसे में खुदकुशी करना संभव नहीं है। ग्रामीण हत्या करके शव फंदे से लटकाए जाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। वहीं परिवार के लोग भी घटना की बावत कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के खलीलाबाद (भरवारी) गांव निवासी गयादीन पटेल (48) पुत्र स्वर्गीय राम सजीवन किसान था। घर से करीब 500 मीटर दूर उसने फसलों की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल भी लगा रखा था। इसका एक हाथ सुन्न था। इसके कारण वह इस हाथ से कोई काम नहीं कर सकता था। दशहरे के दिन ससुराल में उसकी करीब 10 वर्षीय भतीजी की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पूरा परिवार वहीं गया था। अंतिम संस्कार के बाद शाम को सभी लोग घर लौटे थे। रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद गयादीन नलकूप की रखवाली करने के लिए रोज की तरह वहीं सोने के लिए चला गया था। शनिवार सुबह गांववाले खेत की तरफ जा रहे थे, तभी नलकूप के सामने कटहल के पेड़ पर लुंगी से उसकी लाश लटकती दिखी। जानकारी पर रोते-बिलखते परिजनों के साथ तमाम गांववाले भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर कोखराज थाने की पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी, बच्चों के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी घटना की बावत कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। वहीं लोगों की मानें तो अधेड़ एक हाथ से कोई काम नहीं कर पाता था। ऐसे में वह पेड़ पर चढ़कर फंदा लगाकर खुदकुशी कैसे कर सकता है। जबकि फौरी तौर पर पुलिस घटना को खुदकुशी ही मान रही है। एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश में जो कुछ भी सामने आएगा। आगे वैसी ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed