फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Keshav Prasad Maurya said: There is competition among opposition parties to become the well-wisher of Muslims

Keshav Prasad Maurya Said: विपक्षी दलों में मुसलमानों का हितैषी बनने की होड़, वक्फ बिल राज्यसभा से भी होगा पास

Thu, 03 Apr 2025 05:36 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Apr 2025 05:36 PM IST
सार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी दलों में मुसलमानों का हितैषी बनने की होड़ मची हुई है। देश में मुसलमानों का अगर कोई सच्चा हितैषी है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya said: There is competition among opposition parties to become the well-wisher of Muslims
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद।

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी दलों में मुसलमानों का हितैषी बनने की होड़ मची हुई है। देश में मुसलमानों का अगर कोई सच्चा हितैषी है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। विपक्षी दलों के लोग वोट बैंक की राजनीति करने के लिए मुसलमानों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। वक्फ बिल लोकसभा में पास हो गया है। यह बिल राज्यसभा से भी पास हो जाएगा। वक्क बोर्ड संसोधन बिल में गरीब मुसलमानों का भला होगा। कुछ मुस्लिमों की जागीर बन गया था वक्फ बोर्ड। सरकार ने इसमें जरूरी बदलाव किए हैं। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गृह जनपद पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने सयारां सर्किट हाउस में कहा वक्क संशोधन विधेयक बिल में विपक्ष मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है, जबकि सरकार इसमें बदलाव लाकर व्यवस्था को बदलाल कर गरीब मुसलमानों का भला कर रही है। जागीर बनकर रह गए वक्फ बोर्ड में बदलाव लाकर सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर रही है। कांग्रेस, सपा ,बसपा का  वजूद समाप्त हो रहा है। ऐसे में  2027 में 17 को दोहराकर पार्टी की तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को 11 बजे सयारां के बाबू सिंह डिग्री कॉलेज हेलीपैड पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य समेत कार्यकर्ताओं ने माला पहनकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

 
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस समय मुस्लिम वोटरों को अपने-अपने बैंक के रूप में इस्तेमाल करने की लड़ाई कांग्रेस सहित भाजपा विरोधी दलों के अंदर चल रही है। सब मुसलमानों का अपने को हितैषी दिखाना चाहते हैं, लेकिन मुसलमानों का सही में अगर कोई सच्चा हितैषी है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो मुसलमान भयानक संकट के दौर से गुजर रहे थे। घर नहीं था, पीने का पानी नहीं था, खाने का अन्न नहीं था, दवाई की व्यवस्था नहीं थी, पढ़ाई की व्यवस्था नहीं थी। भूखे मर रहे मुसलमानों को पीएम नरेंद्र मोदी ने ये सारी व्यवस्था दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Keshav Prasad Maurya said: There is competition among opposition parties to become the well-wisher of Muslims
गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : संवाद।

भाजपा मुस्लिमों का सपना कर रही साकार

कौशाम्बी जिले में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वक्फ बोर्ड के बिल पर बड़ा बयान दिया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने विकास किया है। लोगों को पक्का मकान देने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना आज साकार हो रहा है। इस साल भी 40 लाख लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में विकास के लिए भाजपा की योगी आदित्यनाथ की सरकार जुटी हुई है।

उन्होंने वक्फ बोर्ड के बिल पर कहा कि कांग्रेस पार्टी सहित सपा,बसपा सभी विपक्षी दल मुसलमानों की हितैषी बनना चाहती है। अपने वोट बैंक को लेकर सब परेशान हैं। कोई मुसलमानों का हितैषी नहीं जितना देश में भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मुसलमानों के लिए किया है। अन्य किसी ने नहीं किया है। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा सुप्रीम कोर्ट जाने की बात पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा सभी के लिए खुला हुआ है, जो चाहे वह जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में वक्फ बिल पास हो गया है, राज्यसभा में भी पास हो जाएगा।

Keshav Prasad Maurya said: There is competition among opposition parties to become the well-wisher of Muslims
कड़ाधाम में मां शीतला का दर्शन करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : संवाद।

पैत्रिक आवास पहुंचे डिप्टी सीएम ने लिया मां का आशीर्वाद

सिराथू सयारां सर्किट हाउस में  पार्टी कार्यकर्ताओं हुआ अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पैत्रिक आवास सिराथू पहुंचे। इस दौरान मां  धनपति देवी व बड़े भाई सुखलाल मौर्य का आशीर्वाद लेकर परिवार के  लोगों से मिलकर हाल-चाल पूछा  इस दौरान पहले से मौजूद फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ दिलाने की मांग की। जिस पर उपमुख्यमंत्री ने  जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्या को सुनकर त्वरित निस्तारण कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed