{"_id":"5e3b16578ebc3ee5b9534fa0","slug":"kaushmabi-news-kaushambi-news-ald2676745132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर इंजीनियरों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर इंजीनियरों ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को दोआबा के इंजीनियरों ने डायट मैदान में धरना दिया। इसमें कई विभागों के इंजीनियर शामिल रहे। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले बुधवार सुबह ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, राज्य विद्युत परिषद, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, सिंचाई, लघु सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों के अभियंता डायट मैदान में इकट्ठा हुए। यहां धरना दिया। फिर मुख्यमंत्री को संबोधित 21 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सौंपा। अध्यक्षता कर रहे इंजीनियर आरपी सोनकर ने कहा कि कई बार लिखित आश्वासन देने के बाद भी सरकार इंजीनियरों की मांग पूरी नहीं कर रही है। ये वादाखिलाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके खिलाफ बेमियादी आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विजय पाल सिंह, सौरभ मौर्य, इंद्रजीत सिंह यादव, आनंद मोहन, राजीव कुुमार, विनम्र पटेल, चंद्रिका प्रसाद मौर्य, महेन्द्र वर्मा, मोनू यादव, अमर सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।