{"_id":"5e3b15048ebc3ee5cd55b64b","slug":"kaushmabi-news-kaushambi-news-ald2676715117","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: तीन जोन, 16 सेक्टर में बंटा जिला, तैनात होंगे 48 स्टेटिक मजिस्टेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: तीन जोन, 16 सेक्टर में बंटा जिला, तैनात होंगे 48 स्टेटिक मजिस्टेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। प्रशासन ने जिले को तीन जोन व 16 सेक्टर में बाटकर प्रभारियों की तैनाती कर दिया है। इसके अलावा 48 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा की निगहबानी में लगाया गया है। साथ ही प्रशासन ने 15 केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया है। गड़बड़ी की आशंका वाले इन केंद्रों पर परीक्षा के दौरान सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे।
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले भर के 77 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के तकरीबन 46 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 18 फरवरी से होने वाली परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले को तीन जोन और 16 सेक्टर में बाटकर प्रभारियों की तैनाती कर दिया है। इसके अलावा 48 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। ये मजिस्ट्रेट पूरी परीक्षा अवधि तक तीन घंटे केंद्रों पर मौजूद रहकर परीक्षा कराएंगे।
इसके साथ ही प्रशासन ने तीन केंद्रों को अति संवेदनशील व 12 को संवेदनशील केंद्र के रूप में चिंहित किया है। डीआईओएस एसके सिंह ने बताया कि गड़बड़ी की आशंका वाले इन केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड में अब होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
मंझनपुर। मदरसा शिक्षा बोर्ड भी इस बार समय से परीक्षाएं कराकर रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में जुटा है। परीक्षा में इस बार जिले के 3404 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 25 फरवरी से होने वाली परीक्षा के लिए जनपद के सात विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इस मर्तबा पहली बार प्रेक्टिकल की परीक्षाएं कराई जाएंगी। जो दस फरवरी से प्रारंभ होंगी।
जिले भर में 11 अनुदानित व 25 गैर अनुदानित समेत कुल 56 मदरसे संचालित किए जा रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार मुंशी, मोलवी, आलिम, कामिल और फाजिल के कुल 3404 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं। इन छात्रों की परीक्षा के लिए नूररजा मेमो इंका मूरतगंज, केपी त्रिपाठी उमावि कोर्रों रोड मंझनपुर, मदरसा जहांगीर निस्वा मंझनपुर, हरिमोहन सिंह उमावि सादिकपुर सेमरहा, एमएम इंका चूहापीरन, मदरसा अरबिया मदीनतुल उलूम निस्वां चूहापीरन तथा हासमी गर्ल्स इंटर कॉलेज अलीपुर जीता समेत सात विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता मंडार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल कर दी गई है। नकलविहीन पारदर्शी परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है।