फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi's Archit will study nuclear energy

Kaushambi News: कौशाम्बी के अर्चित करेंगे परमाणु ऊर्जा की पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi's Archit will study nuclear energy
अर्चित प्रताप सिंह
सरसवां ब्लॉक के रायपुर निवासी अर्चित प्रताप सिंह परमाणु ऊर्जा की पढ़ाई करेंगे। उन्हें राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भुवनेश्वर में प्रवेश मिला है। कौशाम्बी के वह पहले छात्र हैं, जिन्हें प्रवेश मिला है। अर्चित की सफलता से परिजन गदगद हैं।
विज्ञापन

रायपुर निवासी किसान अमित सिंह का बेटा अर्चित बीते कई सालों से दिल्ली में रहकर बड़ी बहन अमीषा सिंह की देखरेख में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। अर्चित को राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट- नेस्ट) 2025 में सफलता मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि परीक्षा की तैयारी में किसी कोचिंग संस्थान की मदद नहीं ली। बहन अमीषा के मार्गदर्शन से सफलता पाई है। फिलहाल इन दिनों वह भुवनेश्वर में हैं और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने अर्चित को इस सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अर्चित ने जिले के विद्यार्थियों को एक नई राह दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed