फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi youth dies in Malaysia

कौशाम्बी के युवक की मलयेशिया में मौत

Sat, 31 Jul 2021 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi youth dies in Malaysia
करारी इलाके के एक युवक की शुक्रवार को मलयेशिया में मौत हो गई। फिलहाल मौत का कारण नहीं पता चल सका है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने डीएम से मिलकर शव मंगवाने की फरियाद लगाई है।
विज्ञापन

करारी कोतवाली के पिंडरा सहाबनपुर निवासी छोटेलाल रोजी-रोटी के सिलसिले में करीब तीन साल पहले मलयेशिया गया था। परिजनों के मुताबिक छोटेलाल वहां पर मजदूरी करता था। बुधवार की सुबह तकरीबन दस बजे साथी मजदूरों ने छोटेलाल की पत्नी पुष्पा देवी को मोबाइल पर फोन करके उसके मौत की जानकारी दी। हालांकि, साथियों ने उसकी मौत का कारण नहीं बताया।
विज्ञापन

मौत की खबर सुनकर परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। छोटेलाल के दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की रो-रोकर हालत खराब है। मृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम सुजीत कुमार से पति की लाश विदेश से मंगवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी ने मामले में दूतावास से संपर्क शव भारत मंगवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed