{"_id":"635abfe3f4ecd97a9650d7fa","slug":"kaushambi-two-engines-of-the-train-collided-two-workers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : ट्रेन के दो इंजन आपस में टकराए, दो कर्मचारी घायल, तेज धमाका सुन दहले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : ट्रेन के दो इंजन आपस में टकराए, दो कर्मचारी घायल, तेज धमाका सुन दहले लोग
Thu, 27 Oct 2022 10:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:59 PM IST
सार
नवनिर्मित रेलवे ट्रैक(डीएफसी लाइन) के खंभा नम्बर 348 /25/27 के पास रेलवे टीटीएम डिब्बा मशीन खड़ी थी। बृहस्पतिवार की सुबह तकरीबन 7:30 बजे उसी ट्रैक पर पीवीआर रेल डिब्बा मशीन आ गई।
विज्ञापन
कौशाम्बी : रेल इंजन टकराने के बाद जुटी भीड़ और इंजन से डीजल निकालकर ले जाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैनी कोतवाली के धुमाई रेलवे फाटक के पस नव निर्मित रेलवे ट्रैक (डीएफसी लाइन) के अप लाइन पर बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेन के दो इंजन आपस में टकरा गए। हादसे में दो कर्मचारी जख्मी हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
नवनिर्मित रेलवे ट्रैक(डीएफसी लाइन) के खंभा नम्बर 348 /25/27 के पास रेलवे टीटीएम डिब्बा मशीन खड़ी थी। बृहस्पतिवार की सुबह तकरीबन 7:30 बजे उसी ट्रैक पर पीवीआर रेल डिब्बा मशीन आ गई। रफ्तार तेज होने के कारण दोनों मशीनें आपस में टकरा गईं। जोरदार टक्कर लगते ही तेज धमका हुआ और टीटीएम मशीन के पहिये खुल कर बाहर निकल गए। हादसे में दो कर्मचारी घायल हो गए।
विज्ञापन
धमाका सुन आसपास रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। डीएफसी कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को स्थानीय गांव ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया। इसके बाद डिब्ब्बे को टोचन कर फतेहपुर की तरफ रवाना हो गए। उधर, दुर्घटना के कारण सैकड़ों लीटर डीजल (प्रेशर तेल) बहने लगा। मौके पर जुटे ग्रामीण तेल को डिब्बों में भरकर उठा ले गए।
विज्ञापन